Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रोज-रोज शराब पीने से मना करती थी पत्नी, एक दिन उठाया फावड़ा और काट दिया

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर मे दरिंदे पति ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। शराबी पति ने घर मे रखा गेहूं बेचकर शराब पी ली, जिसका विरोध करने पर उसने फावड़े से काटकर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Shahjahanpur husband killed his wife for allowing drinking alcohol

दरअसल, दिल दहला देने वाली घटना यूपी के शाहजहांपुर की है। यहां के कांट थाना क्षेत्र के मडिगवां गांव निवासी 45 वर्षीय ज्ञानदेवी की शादी गांव के ही रहने वाले पप्पू नाम के शख्स से हुई थी। दोनों के तीन बेटे और एक बेटी हैं। दो बेटे 18 उमेश, 16 कन्नू दिल्ली में मजदूरी करते हैं। पप्पू शराब का आदी है। बराबर पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे मांगता था।

मृतक के बेटे उमेश के मुताबिक शराब पीने के बाद घर आकर उसकी मां को पीटते भी थे। बीती रात घर मे गेंहू रखा था। पप्पू पत्नी ज्ञानदेवी से शराब के लिए पैसे मांग रहा था। जब उसने मना किया तो घर में रखा गेहूं बेच दिया और उससे मिले पैसे से शराब पी ली। जिसके बाद पत्नी को गेहूं बेचने की जानकारी हुई तो उसने विरोध किया जिसके बाद घर में मारपीट शुरू हो गई। तभी गुस्से मे आए पति ने पत्नी की फावड़े से काटकर निर्मम हत्या कर दी।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घायल हालत मे महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी गई है।

एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद पति ने पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+