पिटाई से बचाने को पहुंचे ससुर के सामने ही दामाद ने काट दी पत्नी की नाक

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक पति ने पत्नी की नाक काट दी। पति ने घटना को अंजाम महिला के पिता के सामने दिया। आनन-फानन में पत्नी के परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों का आरोप है कि दहेज को लेकर पति अक्सर मारपीट करता था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

SHAHJAHANPUR husband cuts his wifes nose

घटना थाना तिलहर क्षेत्र के वंधा गौटिया गांव की है। यहां के रहने वाले सोवरन का अपनी पत्नी मुन्नी देवी से विवाद हो गया था। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि सोवरन ने अपनी पत्नी की नाक काट कर अलग कर दी। आरती के पिता का आरोप है कि सोवरन अक्सर उनकी बेटी के साथ दहेज को लेकर मारपीट करता था। कल जब विवाद हुआ तो मुन्नी के पिता भी वही मौजूद था। सोवरन ने अपने घर वालों से पत्नी के पिता को पकड़वा लिया और उसके सामने ही उसकी बेटी की पिटाई की और उसकी नाक काट दी। घटना को अंजाम देने के बाद सोवरन वहां से फरार हो गया। आनन फानन में मुन्नी देवी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया। डॉक्टरों की माने तो मुन्नी देवी जब अस्पताल आई थी तो उसकी हालत ज्यादा बिगड़ी थी। लेकिन अस्पताल इलाज मिलने से उसकी हालत में स्थिर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। वही महिला का इलाज किया जा रहा है।

पीड़िता के पिता गेंदालाल ने बताया कि उसने बेटी मुन्नी देवी की शादी 10 माह पहले सोबरन से की थी। शादी मे हैसियत के लायक दान दहेज भी दिया था। लेकिन कम दहेज का आरोप लगा कर बेटी का पति आए दिन मारपीट करने लगा। बेटी ने हमे छुपकर फोन करके बता दिया था कि ससुराल वाले उसको पीटने का प्लान बना रहे हैं। ये सुनकर वह सीधे बेटी के ससुराल पहुंच गया। वहां पर मेरी बेटी को पीटा जा रहा था। मेरे पहुंचते ही हमे उन लोगों ने पकड़ लिया और मेरे सामने ही मेरी बेटी की नाक काट कर पति फरार हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+