शाहजहांपुर: अस्पताल में दिखाने आई महिला मरीज के साथ डॉक्टर ने की बदसलूकी
शाहजहाँपुर। यूपी के शाहजहाँपुर में डॉक्टर के महिला के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। यहां एक महिला डॉक्टर ने मरीज को धक्का देकर रूम से बाहर निकाला। जिससे मरीज की तीन उंगलियां दरवाजे मे फंस गईं और वह जख्मी हो गई। मरीज के चीखने के बाद भी डॉक्टर ने दरवाजा नहीं खोला। तभी वहां मौजूद लोगों ने डाक्टर से गेट खुलवाया, तब जाकर मरीज का हाथ निकलवाया गया। घायल हालत मे मरीज को ट्रॉमा सेंटर मे भर्ती कराया। वहीं घायल महिला ने मरीज ने डॉक्टर के खिलाफ सीएमओ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल, डॉक्टरों की कारस्तानी के लिए लगातार चर्चा में रहने वाले शाहजहाँपुर के जिला महिला अस्पताल में डॉक्टर गर्भवती महिलाओं को भर्ती करने में अक्सर आनाकानी करते हैं। इससे कभी कभी तो डिलीवरी अस्पताल के गेट बाहर हो जाती है। ऐसे में यहां कि एक डॉक्टर फरहाना ने तो हद ही कर दी। हुआ यूं कि मोहल्ला जलालनगर निवासी साहिबा पत्नी आजाद डॉक्टर फरहाना से दवा लेने आई थी। पीडित मरीज के मुताबिक दो घंटे तक वह डॉक्टर फरहाना का इंतजार करती रही। जब डाक्टर फरहाना अस्पताल मे आते ही सीधे अपने केबिन मे जाने लगी तो, उन्होंने केबिन के बाहर ही उनसे रोककर बात करने की कोशिश की।

इसी बीच पीड़िता ने जब केबिन के अंदर जाने की कोशिश की तो डाक्टर फरहाना ने उन्हें तेज धक्का देकर दरवाजा बन्द कर दिया। जिससे उसकी तीन उंगलियां दरवाजे के बीच मे फंस गई। उसके उंगली के नाखून निकल गए जिससे खून बहन लगा। तभी वहां पर मौजूद लोगों ने महिला मरीज को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उसकी ड्रेसिंग की जा रही है। वहीं डाक्टर फरहाना इस मामले पर कुछ भी बोलने को राजी नहीं हैं। सीएमएस का कहना है कि मामला उसने संज्ञान मे नहीं हैं। इस तरह की किसी डॉक्टर ने हरकत की है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- दोस्तों के साथ करने गया था पार्टी, मंदिर के पीछे मिली लाश












Click it and Unblock the Notifications