आबकारी विभाग की नाक के नीचे बच्चों से बिकवाई जा रही है शराब

शाहजहाँपुर। यूपी के शाहजहाँपुर की शराब की दुकान पर मासूम बच्चे भी शराब बेचते हैं। शराब के ठेकेदार सौ रूपये की मजदूरी पर छोटे-छोटे बच्चों से शराब बिकवाते हैं। खास बात ये है कि ये सब आबकारी विभाग की देखरेख में हो रहा है। फिलहाल तस्वीरें सामने आने के बाद अब अधिकारी जांच की बात कर रहे हैं।

 Shahjahanpur children sell liquor

शराब के ठेके के अन्दर की ये वो तस्वीर है जिसके साथ इस मासूम के बचपन को खत्म किया जा रहा है। यहां ठेके के अन्दर एक दस साल का बच्चा मौजूद है जो लोगों को शराब बेच रहा है। ये बच्चा इस ठेके पर दिन में शराब बेंचता है जिसके एवज में उसे सौ रुपये दिए जाते हैं। ये किसी एक दुकान का हाल नहीं है बल्कि देहात क्षेत्रों में ज्यादातर शराब के ठेकों पर बच्चों को शराब बेचने में लगाया जाता है ताकि उन्हे कम पैसे देकर शराब ठेकेदार ज्यादा कमा सके। बच्चे की तस्वीर कैमरे में कैद होने के बाद बच्चा बहाना बना रहा है, क्योंकि उसे अब डर है कि ठेकेदार उसे नौकरी से निकाल देगा।

 Shahjahanpur children sell liquor

शराब बेच रहे बच्चे से जब कैमरे पर बात की तो उसका कहना था कि ठेकेदार कही गया है इसलिए उसे बैठा दिया। वह शराब नहीं बेचता है। कैमरा देखते ही बच्चा घबरा गया। ऐसा नही है कि आबकारी विभाग को इसकी जानकारी नहीं है बल्कि शराब मैनेजर और आबकारी अधिकारी सब जानते हैं कि कहां-कहां बच्चे शराब बेचने का काम कर रहे हैं लेकिन अब आबकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह इस सवाल पर वो अब जांच कराने की बात कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+