फेरे लेकर भाग गई दुल्हन, दूल्हे की जिद पर शादी में आई लड़की से कराई गई शादी

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में शादी मे फेरे लेने के बाद दुल्हन शौच का बहाना बनाकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। फेरे के बाद शौच को गई दुल्हन जब एक घंटे तक वापस नहीं लौटी तो दुल्हे पक्ष का दुल्हन से टकराव शुरू होना शुरू हो गया। दुल्हा विदाई करने के लिए अपनी नई नवेली दुल्हन का इंतजार करता रहा। इसी बीच दुल्हन के पिता को उसके प्रेमी पर शक हुआ। पिता की सूचना पर पुलिस ने प्रेमी को उसके घर से उठा लिया और कड़ाई से पूछताछ की तो प्रेमी की निशानदेही से एक खेत से दुल्हन को बरामद कर लिया। फेरे होने के बाद दूल्हे की शादी दूसरी लड़की से कराकर विदाई करा दी गई। ये घटना पूरे इलाके मे चर्चा का विषय बना हुआ है।

shahjahanpur brideran away with her boyfriend during her marriage

घटना थाना तिलहर क्षेत्र के एक गांव की है। यहां के रहने वाले पिता ने अपनी बेटी की शादी पीलीभीत के बिसलपुर के रहने वाले एक युवक से तय की थी। तय वक्त के अनुसार दूल्हा बारात लेकर पांच जुलाई की रात दुल्हन के घर पहुंच गया। सभी रस्में पूरी की गईं। उसके बाद जब फेरे लिए गए तो दुल्हन ने शौच की बात की। जिसके बाद दुल्हन अकेले ही शौच करने चली गई। फेरे के बाद दुल्हन की विदाई होनी थी। दूल्हे और उसके परिजनों की नजर दुल्हन पर ही थी। जब एक घंटे तक दुल्हन शौच से नहीं लौटी तो दूल्हे पक्ष को कुछ गलत होने का एहसास होने लगा और दूल्हे के पिता ने दुल्हन के पिता को खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया। जिसके बाद शादी में ही एक शख्स ने अपनी बेटी की शादी दूल्हे से करके दुल्हन की विदाई कर दी। दूल्हा दूल्हन को लेकर विदा होकर चला गया। उसके बाद तलाश शुरू हुई गायब हुइ दुल्हन की।

दुल्हन का प्रेम प्रसंग गांव के रहने वाले एक युवक से एक साल पहले से चल रहा था। प्रेम प्रसंग की चर्चा पूरे गांव मे थी यही वजह थी कि इसकी खबर परिजनों को भी लग गई। दुल्हन के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जब प्रेमी के घर दबिश दी तो प्रेमी घर पर ही मिला और दुल्हन के गायब होने मे हाथ न होना बताया। लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो प्रेमी ने राज उगल दिया। प्रेमी कि निशानदेही पर दुल्हन को एक खेत से बरामद किया गया। प्रेमी ने पुलिस को बताया कि वह घर से इसलिए गायब नहीं हुआ कि सबको शक उस पर होता। प्रेमी ने ही प्रेमिका को खेत पर रात भर छुपने के लिए कहा था ताकि किसी को उसके ऊपर शक न हो। फिलहाल पुलिस ने प्रेमी के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं कोतवाली इंस्पेक्टर का कहना है कि दुल्हन के पिता कि तहरीर के आधार पर प्रेमी से पूछताछ मे पता चला था कि दुल्हन खेत पर छुपी है जिसके बाद दुल्हन को बरामद कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+