ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने वाले शख्स के पक्ष में आए बीजेपी नेता ने पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी
शाहजहांपुर। गुरुवार को शाहजहांपुर में बीजेपी के युवा नेता की दबगंई देखने को मिली। यहां ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले एक शख्स के बुलाने पर आए बीजेपी नेता ने ट्रैफिक पुलिस से बदतमीजी की। बीजेपी नेता की करतूत को फोन में रिकॉर्ड कर रहे ट्रैफिक पुलिस ने उनका फोन छिनाने की कोशिश की और अभ्द्रता भी की। उसके बाद मौके पर पहुंचे ट्रैफिक इंचार्ज ने मामले को शांत कराया लेकिन दबंग बीजेपी नेता पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

दरअसल घटना थाना सदर बाजार खिरनीबाग चौराहे की है। यहां एसपी एस चिनप्पा ट्रैफिक व्यवस्था पर काफी ज्यादा काम कर रहे हैं। जाम की स्थिति न बने इसके लिए सभी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस तैनात रहती है। लेकिन जब खुद बीजेपी नेता इसके आड़े आ जाए तो फिर एसपी की पहल भी कैसे रंग लाएगी। बीजेपी नेता ने इस दौरान खुलेआम पुलिसकर्मियों से अभद्रता और गालीगलौज की। लेकिन कोई पुलिसकर्मी इतनी हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था कि वह इसे गिरफ्तार कर सके।
दरअसल, एक युवक ट्रैफिक सिग्नल तोड़कर बाइक भगा रहा था। तभी एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बाईक सवार को रोक लिया और उससे साईड मे लगाने के लिए कहा। इस बात से नाराज युवक ने बीजेपी नेता राजकमल वाजपेयी को फोन लगा दिया। कुछ देर मे बीजेपी नेता अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने लगे। इतना ही नहीं बीजेपी नेता पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज तक करने लगे।
वहीं पुलिसकर्मी कहते रहे कि युवक ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ा है। लेकिन बीजेपी नेता इससे कोई फर्क नही पड़ रहा था। करीब आधा घंटा तक बीच चौराहे पर हंगामा चलता रहा और पुलिस बीजेपी नेता की गालियाँ सुनती रही। हालांकि कुछ देर बाद ट्रैफिक इंचार्ज विपिन पहुचे और मामले को शांत कराया।












Click it and Unblock the Notifications