शाहजहांपुर: बाइक की टक्कर से दो मासूमों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

तेज रफ्तार बाइक ने दोनों मासूमों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक चला रहे शख्स ने दो मासूमों को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे भाई-बहन थे जो सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने दोनों को टक्कर मार दी।

accident

सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आए दोनों मासूम

टक्कर मारने के बाद बाइक सवार ने भागने की कोशिश की लेकिन वहां पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना परौर थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे कुबेरपुर गांव की है। यहां के रहने वाले रामवीर के दो बेटे सात साल का अंकुश और उसकी छोटी बहन 6 साल की बबिता रोड क्रास कर के अपने घर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने दोनों मासूमों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

देखते ही देखते वहां भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, लोगों में बाइक सवार के खिलाफ भारी गुस्सा देखने को मिला। नाराज लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। बाद में डायल 100 पर फोन करके पुलिस टीम को बुलाया गया और आरोपी को उनके हवाले कर दिया गया है। फिलहाल बाइक सवार को पुलिस थाने ले गई है और दोनों बच्चों के शवों को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। भाई-बहन की मौत के बाद घर में मातम छाया है। सीओ सुमित शर्मा ने बताया कि बाइक सवार ने दो बच्चों को टक्कर मारी है जिसमें दोनों बच्चो की मौके पर ही मौत हो गई है। टक्कर मारने वाले बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+