बूढ़े किसान ने नोट में लगाया एक अनोखा पाउडर और सलाखों के पीछे चला गया लेखपाल
शाहजहाँपुर। यूपी के शाहजहाँपुर मे एंटी करप्शन की टीम ने एक लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। रिश्वत लेते पकड़ा गया लेखपाल एक किसान से दस हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। किसान की शिकायत के बाद ही लेखपाल एंटी करप्शन के हत्थे चढ़ गया। फिलहाल एंटी करप्शन की टीम रिश्वतखोर लेखपाल को अपने साथ बरेली कोर्ट ले गई है।

दरअसल, रामसरन पुरी नाम का किसान पिछले कई दिनों से लेखपाल के चक्कर लगा रहा था। जमीन की श्रेणी बदलने को लेकर लेखपाल बाबा से दस हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। रिश्वत न देने पर लेखपाल किसान को श्रेणी नहीं बदलने की धमकी दे रहा था। परेशान हाल किसान ने लेखपाल की शिकायत एंटी करप्शन से कर दी। आज टीम ने पांच हजार रुपये मे पाउडर लगाकर किसान के हाथों रिश्वत के रूपये लेखपाल के पास भेजे। जैसे ही लेखपाल ने रुपये हाथ में पकड़े वैसे ही एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल को रंगे हाथों धर दबोचा। लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करवाया। जिसके बाद लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम अपने साथ बरेली ले गई। जहां उसे विशेष कोर्ट मे पेश किया जाएगा।
एंटी करप्शन टीम प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि किसान ने लेखपाल की शिकायत की थी कि जमीन के काम के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। जिसके बाद पांच हजार रुपये पर सफेद पाउडर लगाकर लेखपाल को दिए और उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें- UP: थानेदारों के ट्रांसफर को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब मिलेगी राहत












Click it and Unblock the Notifications