यूपी: भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की जान गई, 6 घायल
हरदोई में बोलेरो मैक्स पिकअप की रोडवेज बस से टक्कर हो गई जिसने 7 लोगों की जिंदगी तबाह कर दी। 6 मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रफ्तार के कहर ने 7 लोगों की जिंदगी तबाह कर दी। पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोशिया गांव के पास रोडवेज बस और बोलेरो मैक्स पिकअप की भीषण टक्कर हुई जिसमें बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

हरदोई में रफ्तार के कहर ने तबाह की जिंदगियां
इस दर्दनाक हादसे में 7 लागों की मौत हो गई जबकि लगभग 6 लोग घायल हैं। घायलों को गंभीर अवस्था में जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

मरनेवालों में 4 पुरुष, 3 महिलाएं
हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र में हुए इस भीषण हादसे में मरनेवालों में 4 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। 6 शवों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। मरने वालों में से एक शाहजहांपुर का रहने वाला है।

जिला हॉस्पिटल में चल रहा घायलों का इलाज
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अधिक रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ। बोलेरो मेक्स पिकअप डाला में बैठे हुए लोग अलग-अलग जनपद के हैं जिनका उपचार जिला हॉस्पिटल में कराया जा रहा है।

मौके पर पहुंचा पुलिस-प्रशासन
पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत भीषण हादसे की खबर जैसे ही पुलिस प्रशासन को लगी, तमाम आला अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस मृतकों की शिनाख्त मैं लग गई है। मौके पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक बालाचार्य दुबे ने कहा है हादसा क्यों हुआ, इसकी जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications