Seema Haider: क्या सीमा हैदर को हो सकती है फांसी की सजा? जानें क्या कहता है कानून
Seema haider: पाकिस्तान से दुबई और नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर नाम की महिला से यूपी एटीएस की पूछताछ लगातार जारी है। एटीएस हर एक एंगल से सीमा से पूछताछ कर रही है। पासपोर्ट, वीजा और पहचानपत्र को लेकर भी सवाल किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं यूपी एटीएस सीमा हैदर (Seema haider) के प्रेमी सचिन मीना से भी पूछताछ कर रही है। लेकिन अब लोगों के मन में सवाल है कि अगर सीमा हैदर पकड़ी जाती है तो क्या उसे फांसी की भी सजा हो सकती है? तो चलिए आज आपलोगों को बताते हैं जासूसी को लेकर भारत में क्या सजा मिलती है?
क्या सीमा हैदर को हो सकती है फांसी की सजा? (Seema haider Punishment)
सुप्रीम कोर्ट के एक वकील के मुताबिक Official Secret Act 1923 के सेक्शन 4 में कहा गया है कि भारत में जासूसी में पकड़े जाने पर सामान्यत: 3 साल की सजा दी जाती है। हालांकि, यह जासूसी जब ज्यादा गंभीर न हो तब ही 3 साल की सजा होती है। वैसे अगर जासूसी सरकार या सेना से जुड़ी होती है तो 14 साल की सजा हो सकती है। वहीं जासूस को संरक्षण देने वालों के लिए भी 3 साल की सजा का प्रावधान है। तो कानून के मुताबिक यदि सीमा हैदर सेना या सरकार की जासूसी में पकड़ी जाती है तो उसे 14 साल की सजा हो सकती है।

सीमा हैदर पर क्यों बढ़ रहा शक (Why Doubt On Seema Haider)
दरअसल, यूपी पुलिस के मुताबिक सीमा हैदर के पास 6 पासपोर्ट हैं जिनमें जन्म की तारीख अलग-अलग दर्ज है। इसके चलते और शक गहराता जा रहा है। दूसरी बात सीमा हैदर अपनी वास्तविक उम्र 30 साल बता रही हैं वहीं उनके पहचानपत्र में जन्म की तारीख 1 जनवरी 2002 दर्ज है। तीसरी बात सीमा हैदर के भाई और चाचा पाकिस्तान आर्मी में हैं यह सबसे बड़ा कारण बन रहा है सीमा पर शक करने का। भारत आने से पहले सीमा हैदर (Seema Haider) और सचिन जिस होटल में रुके थे उसमें अपना वास्तविक नाम नहीं बताया था।
सीमा को भारत की परंपरा के बारे में पहले से सबकुछ पता
सीमा हैदर को भारत की परंपरा के बारे में सबकुछ पहले से पता है। वह तो अक्सर हिंदी बोलती नजर आती हैं। उर्दू शब्दों का प्रयोग बहुत कम करती हैं। इस बीच सीमा और सचिन की नेपाल में की गई शादी की तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि मंदिर में दोनों ने शादी रचाई है।












Click it and Unblock the Notifications