आखिरी दिन गिन रहीं गुलाम हैदर की मां, क्या सीमा हैदर करेंगी पाकिस्तान वापसी?

Seema Haider news: सीमा हैदर इधर भारत में अपने बच्चों और पति सचिन के साथ हंसी खुशी अपनी जिंदगी बिता रही हैं लेकिन लगता है उनका बीता कल इतनी आसानी से उनका साथ नहीं छोड़ने वाला। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि उधर सीमा का पति गुलाम हैदर भारत आने की तैयारियों में लगा हुआ है। अपने बच्चों की वापसी के लिए गुलाम पाक में मुकदमा लड़ रहे हैं। इस बीच खबर ये भी है कि गुलाम की मां काफी बीमार है। ऐसे में सवाल उठता है कि अपनी सास को देखने के लिए क्या सीमा हैदर पाकिस्तान वापसी करेंगी?

गुलाम हैदर के वकील की मानें तो बच्चे जल्द ही भारत से पाकिस्तान भी आ ही जाएंगे क्योंकि बच्चों को पाक लाने कि लिए उनके पास प्लान ए से लेकर प्लान जी तक है। इस बीच गुलाम ने अपनी मां को लेकर कहा कि वे काफी बीमार हैं और अपने अंतिम दिनों को गिन रही हैं।

Seema Haider Husband

गुलाम अपनी मां से ही मिलने पाकिस्तान आए हैं। वहीं गुलाम के वकील ने कहा कि सीमा हैदर ने भारत जाकर सिर्फ और सिर्फ झूठ बोले हैं। सीमा के खिलाफ हमारे पास कई सारे डॉक्यूमेंट्स हैं। इनके बारे में अदालत में बात करके उनका झूठ जल्दी से बेनकाब हो जाएगा।

सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी की बात की जाए तो ये स्टोरी पबजी गेम खेलते खेलते ही शुरू हुई थी। सीमा को सचिन से प्यार हो गया और फिर वे अपने चार बच्चों को लेकर हमेशा के लिए सचिन के साथ जिंदगी बिताने भारत आ पहुंची। अपने चार बच्चों को लेकर वे भारत आ पहुंची और फिर यहां हिंदू धर्म अपनाकर सचिन से शादी कर ली। सीमा हैदर अब सचिन और बच्चों के साथ खुशी खुशी रह रही हैं और सारे हिंदू रीति रिवाजों को भी अपनाती हैं। सीमा हैदर की मानें तो वे पाकिस्तान नहीं जाना चाहती हैं। हालांकि अब जब उनकी सास बीमार है तो देखना ये होगा कि क्या वे उनसे मिलने पाकिस्तान जाती हैं या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+