सीमा हैदर-सचिन मीणा गरीब? कहां से देंगे वकील एपी सिंह की फीस?
Seema Haider's lawyer AP Singh: पाकिस्तान की सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। सीमा पाकिस्तानी जासूस है या वाकई में अपने प्रेम की खातिर आई सच्ची प्रेमिका। इस पर अभी फैसला आना बाकी है। समाज का एक बड़ा तबका जहां सीमा को पाकिस्तानी जासूस बताकर उसे वापस भेजने की हिमायत कर रहा है वहीं बड़ी संख्या में लोग सीमा हैदर को सचिन मीणा की पत्नी मानकर उसके समर्थन में उतर चुके हैं।

वहीं इस सबके बीच सुप्रीम कोर्ट के चर्चित वकील एपी सिंह की 'सीमा-सचिन की पबजी लवस्टोरी' में एंट्री हो चुकी है। अब एपी सिंह सीमा हैदर का केस लड़ेगे।
SC में वकील एपी सिंह ने लड़ा था निर्भया के हत्यारों का केस
सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह जो सीमा हैदर का केस लड़ रहे हैं ये वो ही वकील हैं जिन्होंने दिल्ली के निर्भया केस में उसके हत्यारों का केस लड़ा था। निर्भया के साथ दरिंदगी करने वाले युवकों को फांसी से बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करने वाले एपी सिंह एक बार फिर सीमा हैदर केस को लेकर मीडिया में छाए हुए हैं। वहीं अब ये सवाल उठ रहा है कि गरीब सीमा हैदर और सचिन मीणा सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह की महंगी फीस कहां से देंगे?
क्या सीमा का केस क्या खुद लड़ने आए हैं एपी सिंह?
सुप्रीम कोर्ट के चिर्चित वकील एपी सिंह ने क्या सुर्खियों में आने के लिए सीमा हैदर का केस लड़ने का फैसला क्या स्वयं लिया है? इसके जवाब में एपी सिंह ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं बहुत व्यस्त वकील हूं। सीमा हैदर का केस मैं अपनी मर्जी से लड़ने नहीं आया बल्कि सचिन जिस समाज से ताल्लुक रखना है उस मीणा समाज के लोगों मेरे पास कई बार सीमा हैदर का केस लड़ने की गुजारिश लेकर आए थे।
सीमा हैदर का केस लड़ने की पैरवी की थी
एपी सिंह ने बताया कि वो चाहते थे कि उनके समाज के लड़के से शादी करके भारत आई सीमा जो उनके समाज की बहू है उसका केस मैं लडूं। इसके साथ ही एपी सिंह ने बताया कि विभिन्न किसान संगठन जिनके केस मैंने लड़े थे और उन्हें न्याय दिलवाया था वो मेरे पास आए थे और मुझसे सीमा हैदर का केस लड़ने की पैरवी की थी।
गरीब सीमा और सचिन कहां से देंगे फीस
इस सवाल के जवाब में एपी सिंह ने कहा पैसा ही सबकुछ नहीं होता है। बुधवार को जो नोएडा के रबूपरा के लोगों ने मेरा भव्य स्वागत किया, लोगों ने मुझे फूल मालाओं से लाद दिया और एपी सिंह जिंदाबाद, एपी सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए, ये प्यार था और प्यार की कोई कीमत नहीं लगाई जाती है। जो उन्होंने मुझे प्यार और सम्मान दिया है उसके बदले में मैं उनका फर्ज और कर्ज पूरा कर दूंगा।
दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार सब तो विदेशी हैं
सीमा हैदर को भारत की नागरिकता पर पूछे गए सवाल पर एपी सिंह ने कहा कि बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण सब तो विदेशी हैं, उनके पास भी भारतीय नागरिकता नहीं है तो उसने क्यों नहीं ये सवाल किया जाता है। चार बच्चों की मां सीमा जो अपने बच्चों को लेकर भारत अपने पति के पास आई है, उसे क्यों देश से निकालने की बात की जा रही है। वकील ने कहा सिंगर अदनान सामी समेत बड़ी संख्या में पाकिस्तानी और अन्य देशों के नागरिक हैं, जिन्हें भारत ने नागरिकता दी है तो सीमा हैदर को क्यों नहीं, जिसने हिंदू धर्म को स्वीकार करके भारतीय नागरिक से शादी की है।












Click it and Unblock the Notifications