एक नहीं बल्कि सीमा हैदर के थे कई आशिक! कैसे खुला 'पाकिस्तानी भाभी' का ये राज?
Seema haider ats enquiry: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर की बीते कुछ दिनों से चर्चा हो रही है। पहले सेलिब्रिटी बनी सीमा अब ISI एजेंट होने के शक को लेकर सुर्खियों में है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि सीमा का सचिन से पहले भी कई मर्दों संग नाम जुड़ चुका है।
प्यार में बदली पबजी वाली दोस्ती
पबजी खेलते खेलते सचिन और सीमा दोनों दोस्त बने और धीरे धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। मामला यहां तक आ पहुंचा कि सीमा अपने बच्चों संग भारत आ पहुंची। इस बीच सीमा को लेकर बड़ी खबर ये सामने आ रही है कि सिर्फ सचिन ही नहीं बल्कि सीमा का पहले भी कई मर्दों संग नाम जुड़ चुका है।

सीमा को लेकर हो रहे दावे
वैसे तो सीमा को लेकर तमाम तरह के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन इस बीच उसके अन्य लवर्स को लेकर भी नए दावे सामने आ रहे हैं। वहीं सीमा का कहना है कि वो अब सचिन को ही अपना पति मानती है। इस बीच पाकिस्तान के तमाम यूट्यूबर्स के इंटरव्यू भी खूब वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में कुछ लोग तो सीमा को अपनी गर्लफ्रेंड भी बता रहे हैं।
सीमा के कितने ब्वॉयफ्रेंड?
सीमा का नाम एजाज नाम के शख्स के साथ भी जुड़ा था। एक शख्स के साथ उसका इंटरव्यू भी वायरल हुआ, जिसमें उनसे बोला कि सीमा उसकी गर्लफ्रेंड थी। इतना ही नहीं, उसने सीमा के अन्य चार ब्वॉयफ्रेंड्स के नाम भी उसने बताए। ऐसे में सिर्फ सचिन ही नहीं बल्कि अन्य पुरुषों के साथ भी सीमा हैदर का नाम जुड़ रहा है।
क्या बोला सीमा का पति?
सीमा के इतने ब्वॉयफ्रेंड्स होने वाले दावों पर उसके पति गुलाम हैदर ने प्रतिक्रिया दी है। पति ने एक इंटरव्यू में कहा कि इन्हें मैं कभी नहीं छोड़ूंगा। ये फेमस होने के लिए झूठ बोल रहे हैं। किसी की इज्जत को उछाला ना जाए। आप हर बात को मजाक समझ रहे हो।
'ये मेरी इज्जत है'
पति ने आगे कहा कि किसी को ठेस ना पहुंचाएं। मेरी गैरत, मेरी इज्जत है। आप भी बहन, बेटी या फिर मां होंगे। किस हाल में है वो, मेरी बीवी है। मैं हाथ जोड़कर अपील कर रहा हूं कि ये बातें मजाक में मत लो। अगर कल को ये आपके साथ होगा तो आपपर क्या गुजरेगी?












Click it and Unblock the Notifications