बसपा की नगरपालिका अध्यक्ष शहला ताहिर समेत 500 लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज

बरेली। बरेली। नवाबगंज की नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर और उनके पति के साथ 500 लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हुआ है। शहला पर आरोप है कि विजय जुलुस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे थे। वीडियो क्लिपिंग की जाँच में यह स्पष्ट हो गया है कि शहला के जुलूस में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगे थे। करीब15 दिन चली जाँच के बाद पुलिस ने विश्व हिन्दू परिषद् के नेता अखिलेश गंगवार की तहरीर पर शहला ताहिर और उनके पति डॉक्टर ताहिर के सहित 500 लोगों के खिलाफ देशद्रोह की धारों में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विजय जुलूस के दौरान लगे नारे

विजय जुलूस के दौरान लगे नारे

बरेली की नबाबगंज नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष शहला ताहिर के जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा समेत तमाम हिन्दू संगठनों में जबरदस्त आक्रोश था। इस मामले में पीएम मोदी, सीएम योगी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से शिकायत की गई है। वहीं सिचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने आईजी से शहला के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने के लिए आईजी जोन बरेली से कार्रवाई करने को कहा था। शहला ने बरेली में कुछ दिन पहले वायरल हुए वीडियो पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा था। उन्होंने कहा कि वीडियो को एडिट किया गया है। उनका कहना है कि ये भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौर, उनके भाई नीरेंद्र राठौर की साजिश है।

वीडियो को एडिट कर बदनाम करने की साजिश- शहला

वीडियो को एडिट कर बदनाम करने की साजिश- शहला

शहला एक तरफ वीडियो को एडिट करके वायरल करने की बात कह रहे है। दूसरी तरफ कह रही है कि क्या पता जुलूस में जिलाध्यक्ष ने ही अपने लोगों को भेज दिया हो। उन्होंने कहा कि काउंटिंग वाले दिन से ही जिलाध्यक्ष उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उनका कहना है कि वो मुकदमों से नही डरती और रही जेल जाने के बात तो मैं जेल जाने से नही डरती। उन्होंने कहा कि कई बड़े-बड़े नेता जैसे जयललिता भी जेल जा चुकी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष पर लागाया आरोप

भाजपा जिलाध्यक्ष पर लागाया आरोप

गौरतलब है कि काउंटिंग वाले दिन भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौर पर एसडीएम से मारपीट का गंभीर आरोप लगा था। तभी से शहला और रविन्द्र राठौर के बीच विवाद चल रहा है। रविन्द्र राठौर के छोटे भाई की पत्नी प्रेमलता राठौर चेयरमैन का चुनाव लड़ी थी लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+