नोएडाः रेप कर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले YOUTUBER को पुलिस ने पकड़ा

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर 39 में पुलिस ने कथित तौर पर रेप करने और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त ( महिला सुरक्षा ) बृन्दा शुक्ला ने बताया कि सेक्टर 76 की एक सोसाइटी में रहने वाली लड़की ने बीते 27 अक्टूबर को थाना सेक्टर 39 में शिकायत दर्ज कराई थी । शिकायत में पीड़िता ने बताया था कि राजीव कुमार नाम के युवक ने पहले उसके साथ दोस्ती की।

sector 39 police caught youtuber in case of misdeed and blackmailing

इसके बाद उसे सेक्टर 43 में स्थित एक मकान में बुलाया और वहां उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया। उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि जब वह बेहोश हो गई तो राजीव ने उसका रेप किया और घटना का वीडियो बना लिया और फिर उसे ब्लैकमेल कर 13 लाख से ज्यादा रुपये ले चुका है। फिर भी उसने सोशल मीडिया पर रेप का वीडियो वायरल कर दिया।

वहीं डीसीपी ने बताया कि घटना की जांच कर रही सेक्टर 39 थाने की पुलिस ने युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपित यूट्यूबर है। वह यूट्यूब पर लोगों को फिटनेस के गुर सिखाता है और उनकी दोस्ती यूट्यूब के जरिये हुई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+