SDM Jyoti Vivad: 'एक महिला हत्या कर दे तो क्या सारी महिलाएं हत्यारिन हो गईं',जानिए ये किसने कहा और क्यों?
Anamika Jain Amber on SDM Jyoti Vivad: यूपी की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्या का विवाद इस वक्त जबरदस्त सुर्खियों में हैं। आलोक मौर्या ने अपनी पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाया है और कहा है कि 'उसने उसे पढ़ाया लिखाया और जब वो एसडीएम बन गई तो आज इसके तेवर बदल गए। उसका अफेयर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ चल रहा है, इसने मेरे जज्बात के साथ खिलवाड़ किया है।'

जिसके बाद से ज्योति मौर्या लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। कुछ लोग उन्हें गलत ठहरा रहे हैं तो कुछ लोग आलोक मौर्या की आलोचना कर रहे हैं। आलम तो ये है इस संजिदा मुद्दे पर लोग मीम्स बनाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं।
पतियों ने अपनी पत्नियों की पढ़ाई रोक दी
कुछ लोगों का कहना है कि पीसीएस होने की वजह से ये मामला इतना गहराया है तो वहीं इसे केस के सामने आने के बाद से बहुत सारे पतियों ने अपनी पत्नियों की पढ़ाई रोक दी है। बिहार, राजस्थान जैसे कई राज्यों से ऐसी खबरें सामने आई हैं जिसमें पतियों ने अपनी बीवीयो की पढ़ाई इसलिए रोक दी है क्योंकि उन्हें भी लगता है कि नौकरी मिलने के बाद उनकी बीवीयां भी उन्हें छोड़ देंगी।
'अगर एक महिला हत्या कर दे तो क्या ...'
अब इस गंभीर मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है, देश की मशहूर कवयित्री अनामिका जैन अंबर ने, जिन्होंने एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा कि 'अगर एक महिला हत्या कर दे तो क्या सारी महिलाएं हत्यारिन हो गईं', ये कहां का नियम है। ज्योति मौर्या के मामले की जांच हो रही है, जब तक जांच पूरी ना हो जाए तब तक सोशल मीडिया पर किसी को दोषी नहीं ठहराना चाहिए। '
'ज्योति की शादी झूठ बोलकर कराई गई थी'
उन्होंने आगे कहा कि 'ऐसी बात सामने आई है कि ज्योति की शादी झूठ बोलकर कराई गई थी इसलिए मैं सभी मां-बाप से यही कहना चाहती हूं कि वो बेटी की शादी करने वक्त अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें कि वो जिससे अपनी बेटी ब्याहना जा रहे हैं, वो लड़का क्या करता है और कैसा उसका परिवार है।'
'शादी की बुनियाद ही झूठ हो...'
आपको बता दें कि ज्योति मौर्या के पिता पारसनाथ मौर्य ने कहा है कि 'आलोक के घरवालों ने हमसे झूठ बोलकर शादी की थी। उन्होंने शादी का कार्ड दिखाते हुए कहा था कि शादी के वक्त पर बताया गया था कि आलोक मौर्य ग्राम पंचायत अधिकारी है, कार्ड पर भी यही छपा था, जबकि आज वो सफाईकर्मी है। उन्होंने कहा कि दिक्कत उनके सफाईकर्मी होने से नहीं है बल्कि झूठ से है, आज वो एसडीएम बन गई तो सच सामने आया, जिस शादी की बुनियाद ही झूठ हो, ऐसे में उसको कैसे निभाया जा सकता है।'
आलोक मौर्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं
आपको बता दें कि आलोक मौर्य पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। जब आलोक से इस बारे में पूछा गया तो 'उन्होंने कार्ड को ही फर्जी बता दिया और कहा कि ये सब उन्हें झूठा साबित करने और फंसाने के लिए कहा जा रहा है।' आपको बता दें कि साल 2010 में ज्योति और आलोक की शादी हुई थी। ज्योति बनारस की और आलोक प्रयागराज के रहने वाले हैं।
प्रयागराज के आलोक, बनारस की ज्योति
ज्योति के पिता साधारण परिवार से हैं, उनकी चक्की की दुकान है। ज्योति पढ़ने में काफी अच्छी थीं लेकिन स्नातक करने के बाद उनकी शादी हो गई। लेकिन प्रयागराज में उनके ससुराल वालों ने उन्हें आगे पढ़ाया और यूपीएसएसी की कोचिंग करवाई।
ज्योति और आलोक को शादी से दो जुड़वा बेटियां
साल 2015 में उन्होंने पीसीएस क्रेक किया और 16 वीं रैंक हासिल की। ज्योति और आलोक को शादी से दो जुड़वा बेटियां है, जो कि फिलहाल ज्योति के ही साथ रहती हैं। आलोक ने आरोप लगाया है कि ज्योति का अफेयर मनीष दुबे से साल 2020 से चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications