SDM ज्योति मौर्य की बढ़ सकती है परेशानी, पति का दिया ये सबूत CM योगी तक पहुंचा

SDM Jyoti Maurya Case: उत्तर प्रदेश के बरेली की एसडीएम पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य लगातार सुर्खियों में हैं। अब एसडीएम ज्योति मौर्य की मुश्किलें और भी बढ़ सकती है क्योंकि इस पूरे मामले में अब पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर भी उनके खिलाफ हो गए हैं।

पति आलोक मौर्य के भ्रष्टाचार के आरोपों पर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को SDM ज्योति मौर्य के खिलाफ शिकायत भेजी है। अमिताभ ठाकुर ने यह भी कहा है कि अगर इसपर जांच शुरू नहीं होगी तो वह लोकायुक्त से शिकायत से भी शिकायत करेंगे।

SDM Jyoti Maurya Case

पति आलोक मौर्य ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के अलावा ज्योति मौर्य पर एक भ्रष्टाचारी अधिकारी और रिश्वत लेने के भी आरोप लगाए हैं। इसके लिए उन्होंने एक डायरी भी सबूत के तौर पर मीडिया के सामने रखी थी।

अब आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने अपने एक वीडियो में दावा किया है कि SDM ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य की ओर से दिए गए डायरी के कागजों पर ध्यान दिया जाए, तो ये मामला सीधे तौर पर वसूली और रिश्वत का लगता है।

अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि उन्होंने 21 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस संबंध में एक शिकायत भेजी थी। लेकिन अब तक इस मामले में कोई जांच नहीं हुई है। इसलिए उन्होंने दोबारा सीएम योगी को शिकायत भेजी है।

अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि अगर ज्योति मौर्य की भूमिका को लेकर जांच सात दिनों के भीतर जांत नहीं की जाती है तो वो इस मामले की शिकायत लोकायुक्त से करेंगे।

बता दें ज्योति मौर्य और उनके पति का तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। आलोक मौर्य का कहना है कि 2010 में शादी के बाद उसने ज्योति की पढ़ाई का खर्चा उठाया और 2015 में अधिकारी बनने के बाद वह किसी गैर मर्द के साथ रिस्ता रख रही है। ज्योति और आलोक की दो बेटियां भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+