Jyoti Maurya: 'आलोक ने किया मेरा Whatsapp हैक, कर सकता है प्राइवेट तस्वीरें लीक'

Jyoti Maurya story: यूपी की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या इस वक्त 'पति-पत्नी और वो' के कारण सुर्खियों में हैं। उन पर उनके पति आलोक मौर्या ने बेवफाई का आरोप लगाया है और कहा है कि 'उसने उसे पढ़ाया लिखाया और जब वो एसडीएम बन गई तो आज वो उसे छोड़ना चाहती है। उसका अफेयर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ चल रहा है।'

 Jyoti Maurya

इसके बाद जिला होमगार्ड्स कमांडेंट मनीष दुबे पर निलंबन की तलवार लटक रही है, तो वहीं इस मामले में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई थी, जो कि मनीष दुबे और ज्योति मौर्या के बीच की बताई जा रही थी, जो आपस में आलोक मौर्या को रास्ते से हटाने की बात कह रहे थे।

ज्योति मौर्या ने पति,पद और प्रेमी पर तोड़ी चुप्पी

जिसके बाद से ही ज्योति मौर्या को लेकर तमाम तरह की निगेटिव बातें सोशल मीडिया पर चल रह रही हैं। तो वहीं इस बारे में अब ज्योति मौर्या ने मुंह खोला है। दो जुड़वा बच्चियों की मां ज्योति मौर्या ने दैनिक भास्कर को एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने खुलकर अपने,आलोक मौर्या मनीष दुबे के बारे में बातें की हैं।

'मैं इतनी बुरी हूं तो वो मेरे साथ रहना क्यों चाहते हैं?'

उन्होंने आलोक मौर्या पर रिश्ते को तार-तार करने और उनको बदनाम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 'अगर मैं इतनी बुरी हूं तो वो मेरे साथ रहना क्यों चाहते हैं?'

'लोगों से हमदर्दी हासिल करना चाहते हैं आलोक मौर्या'

उन्होंने कहा कि 'उन्होंने झूठ बोलकर मुझसे शादी की। शादी के वक्त उन्होंने कहा था कि वो ग्राम पंचायत अधिकारी हैं लेकिन वो सफाई कर्मी निकले, ये बात मुझे कुछ साल पहले ही पता चली थी और आज वो चिल्ला-चिल्लाकर पूरी दुनिया को बता रहे हैं मुझे बुरी बताकर लोगों से हमदर्दी हासिल करना चाहते हैं।'

एसडीएम बनने पर आलोक को छोड़ रही हैं?

जब ज्योति से पूछा गया कि 'वो एक साधारण घर से हैं, शादी के बाद आलोक ने उन्हें पढ़ाया लिखाया और इसी की बदौलत वो एसडीएम बनीं और आज आप उन्हें छोड़ रही हैं?

'सिंपल घर से होना कोई गुनाह तो नहीं है'

तो इस पर ज्योति मौर्या ने कहा कि 'साधारण घर से होना कोई गुनाह तो नहीं है। मैं शादी के वक्त भी पढ़ाई कर रही थी इन्होंने उसमें मदद की, इस बात से इंकार नहीं है लेकिन इसके बाद ये और इनका परिवार केवल मुझसे पैसों की डिमांड करने लगा और इसी कारण मैं अब इनके और इनकी फैमिली के साथ नहीं रहना चाहती हूं।'

'आलोक और उसके परिवार को चाहिए सिर्फ पैसा'

'मुझे परेशानी उनके और उनके परिवार की आए दिन पैसों की मांग से है, मैं जब से अधिकारी की पोस्ट पर आई हूं, तब से इनके घरवालों ने मेरा जीना मुहाल किया हुआ है, नकी मांग पूरी करते हुए मैं थक गई हूं । मैंने इसलिए डाईवोर्स के अप्लाई किया है।'

तलाक आसानी से देना नहीं इसलिए कर रहे बदनाम

सच तो ये है कि 'इन्हें तलाक देना नहीं और इसी कारण इन्होंने गंदगी फैला रखी है, मेरे करेक्टर पर उंगली उठा रहे हैं। दरअसल अगर मैं तलाक ले लूंगी तो इन लोगों के पैसों की मांग कहां से पूरी होगी इसलिए ये लोग इतना नरक मचाए हुए हैं।'

'मेरे वॉट्सऐप को 10 महीने तक हैक करके रखा'

ज्योति से जब उनके whatsapp मैसेज और ऑडियो कॉल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सिरे से नकराते हुए इन सबको बकवास बताया। उन्होंने कहा कि 'आलोक ने मेरे वॉट्सऐप को 10 महीने तक हैक करके रखा था, वो जो कुछ भी दिखा-बता रहे हैं, वो सब एडिटड है।

'आलोक कर सकता है मेरी प्राइवेट तस्वीरें लीक'

उन्होंने कहा कि मीडिया के सामने बेचारे बने आलोक मौर्य के पास मेरी कुछ प्राइवेट तस्वीरें और विभागीय जानकारी है, जिनको वो वायरल कर सकते हैं।

'झलवा वाला घर , 50 लाख रुपए और फार्च्यूनर'

ज्योति ने ये भी कहा कि 'आलोक मौर्या ने उनसे समझौता करने की भी बात कही थी। उसने कहा था कि 'अगर मैं उसे झलवा वाला घर, 50 लाख रुपए और फार्च्यूनर दे दूं तो वो मुझसे समझौता कर लेगा लेकिन मैंने उनकी बात नहीं मानी तो उसने ये सारा रायता फैला दिया है।'

क्या वो और दूबे एक-दूसरे से प्रेम करते हैं?

ज्योति मौर्या से जब मनीष दुबे के बारे में पूछा गया कि 'क्या वो और दूबे एक-दूसरे से प्रेम करते हैं?' तो इस पर ज्योति मौर्या ने कहा कि 'दो एडल्ट लोग अगर एक साथ लाइफ में आगे बढ़ना चाहते हैं तो गलत क्या है?'

मुझे उनके बारे में कोई सफाई नहीं देनी है

जब दूबे की शादी टूटने औऱ बच्चे के बारे में ज्योति से प्रश्न किया गया कि 'देखिए उनका मामला आर्य मंदिर से चल रहा है, मुझे उनके बारे में कोई सफाई नहीं देनी है और आपको बता दूं कि मनीष दूबे के कोई बच्चे नहीं हैं। बाकी हमारा मामला कोर्ट में है और हम वहीं जवाब देंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+