SDM ज्योति मौर्या पहुंची दिल्ली हाई कोर्ट, सोशल मीडिया को लेकर कर दी अनोखी मांग, कल होगी सुनवाई
उत्तर प्रदेश की चर्चित SDM ज्योति मौर्या बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची, जहां उन्होंने कोर्ट से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मौजूद उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी फेक खबरें, आडियो, वीडियो हटाए जाने की मांग की है। कोर्ट गुरुवार को इस मामले की सुनवाई करेगा। साथ ही ज्योति मौर्या ने पूर्व में दायर अपनी इस याचिका पर कोर्ट से जल्द सुनवाई करने की मांग भी की।
सोशल मीडिया से हटाए जाएं गाने, ऑडियो और वीडियो
बता दें कि ज्योति मौर्या की जल्द सुनवाई की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट गुरुवार को सुनवाई करेगा। ज्योति मौर्या ने याचिका में उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी खबरों, फेक न्यूज, वीडियो, ऑडियो और उनसे जुड़े गानों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे उनकी सामाजिक जिंदगी पर प्रभाव पड़ रहा है।

ज्योति मौर्या का कहना है कि इन खबरों और गानों से समाज में उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है। उन्हें खलनायिका के रूप में सोशल मीडिया पर पेश किया जा रहा है। यह उनके मूल अधिकारों का हनन है। साथ ही ज्योति ने उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी खबरों को न्यूज चैनल या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित करने से रोक लगाने का निर्देश देने की भी मांग की है।
परिवार न्यायालय में तलाक की अर्जी पर सुनवाई
उधर, 22 सितंबर को प्रयागराज के परिवार न्यायालय में ज्योति मौर्या द्वारा दायर की गई तलाक की अर्जी पर सुनवाई भी होनी है। परिवार न्यायालय में अलोक मौर्या भी उपस्थित रहेंगे। आलोक मौर्या का कहना है कि बेटियों के भविष्य के नाते वह ज्योति मौर्या के साथ रहना चाहते हैं। फिर से अपनी जिंदगी पटरी पर लौटाना चाहते हैं। बहरहाल अलोक मौर्या 22 सितंबर को परिवार न्यायालय में उपस्थित होकर यही हलफनामा लगाएंगे। अब ज्योति मौर्या के ऊपर यह निर्भर करता है कि उनका रुख क्या होगा।












Click it and Unblock the Notifications