SDM ज्योति मौर्य पर बन गए भोजपुरी गाने, यूट्यूब पर मचा रहे हैं धमाल, 20 साल पुराना Song भी हुआ वायरल
SDM ज्योति मौर्य का प्रकरण सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ऐसे में भोजपुरी सिंगर कहां पीछे रहने वाले थे। सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे इस टॉपिक पर में भोजपुरी गायकों ने गाना बना दिया है, जो खूब धमाल मचाए हैं।
यूपी के रायबरेली में तैनात SDM ज्योति मौर्य और आलोक वर्मा का प्रकरण सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। इस मामले को लेकर नेटीजंस द्वारा मीम्स और रिल्स भी बनाए जा रहे हैं। लोगों द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर बहस छिड़ी हुई है।
कुछ लोग लोग एसडीएम ज्योति मौर्या को सही बता रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि इस प्रकरण के बाद कई पति अपनी पत्नियों को पढ़ाने से पहले विचार करेंगे। इसी तरह सोशल मीडिया पर एसडीएम ज्योति मौर्य के प्रकरण को लेकर तरह-तरह की बातें चल रही हैं।

फिलहाल जब यह प्रकरण सोशल मीडिया पर ट्रेनिंग में है तो भोजपुरी गायक कहां पीछे रहते। भोजपुरी गायकों द्वारा इस प्रकरण को लेकर लगातार गाने बनाए जा रहे हैं। यूट्यूब पर कई ऐसे भोजपुरी गाने बनाए गए हैं जो रातों-रात वायरल हो चुके हैं।
अधिकतर भोजपुरी सिंगर अपने गानों में एसडीएम ज्योति मौर्य को बेवफा बता रहे हैं और आलोक वर्मा के प्रति उनकी हमदर्दी साफ दिखाई दे रही है। भोजपुरी कलाकारों द्वारा लगातार इस मामले को लेकर गाने बनाए जा रहे हैं। 2 दिन पहले ओमकार प्रिंस नामक एक भोजपुरी सिंगर द्वारा गाना बनाया गया है।
गाने में एसडीएम ज्योति मौर्य और आलोक वर्मा की कहानी को बताया गया है। गाने का बोल है 'समय-समय की खेला बा...'। इसी तरह रवि भारती यादव द्वारा काजल भारती द्वारा भी इस प्रकरण को लेकर भोजपुरी गाने बनाए गए हैं।
इसके अलावा भोजपुरी गायक रोशन खरवार द्वारा इस मामले में आल्हा गाते हुए पूरी कहानी बयां की गई है। एसडीएम ज्योति मौर्य तथा आलोक वर्मा के शादी से लेकर अब तक की पूरी घटनाएं आल्हा में सुनाई गई हैं।
इसके अलावा भोजपुरी ट्रेंडिंग टॉपिक पर गाना गाने वाले गाजीपुर के लोकगीत बिरहा गायक रामकेवल यादव द्वारा भी इस प्रकरण पर बिरहा बनाया गया है। 'एसडीएम ज्योति मौर्या ने चपरासी पति को दिया धोखा' टाइटल से 3 जुलाई को अपलोड हुए इस बिरहा को अब तक एक लाख से अधिक लोगों ने देखा है।
20 साल पुराना गाना मचा रहा धमाल: भारतीय जनता पार्टी के नेता लोकसभा सदस्य और लोकगीत गायक व अभिनेता मनोज तिवारी द्वारा 20 साल पहले साल 2003 में 'बबुनी के लागल बा शहर के हावा, अऊरी पढ़ावा' गाना भी काफी सर्च किया जा रहा है। एसडीएम ज्योति मौर्य और आलोक वर्मा प्रकरण के बाद लोग इस गाने पर मीम्स और रील्स भी बना रहे हैं। सोशल मीडिया के विभिन्न विभिन्न प्लेटफार्म इस गाने के मीम्स और रील्स से भरे पड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications