Jyoti Maurya Case: क्या फिर से बसेगा आलोक मौर्य का उजड़ा परिवार? मिलने लगे हैं संकेत
SDM Jyoti Maurya Case: एसडीएम ज्योति मौर्य मामले में फिर से ट्विस्ट आ गया है। दरअसल, आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी के खिलाफ दी गई भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत को वापस ले लिया है। आलोक मौर्य ने इसके पीछे की वजह नहीं बताई है। लेकिन उनके इस कदम से साफ लग रहा है कि वह नरमी दिखाने के मूड में हैं और अपनी पत्नी एसडीएम ज्योति मौर्य के साथ एक बार फिर से उजड़े परिवार को बसाना चाहते हैं। हालांकि, आलोक मौर्य के तरफ से इसपर कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट में जो बात सामने आ रही है वह इसी ओर इशारा कर रही है।
कहीं अपने ही घर की महिलाओं के चक्रव्यूह में तो नहीं फंस गए आलोक मौर्य
जानकारी यह भी सामने आ रही है कि उनकी भाभी द्वारा उनके बड़े भाई के खिलाफ दी गई शिकायत के दबाव में तो फैसला वापस नहीं ले लिया। दूसरी बात यह आ रही है कि कहीं वह ज्योति मौर्य के पावर के सामने तो नहीं झुक गए। लेकिन तीसरा सबसे मजबूत पक्ष यह सामने आ रहा है कि वह अपनी दोनों बेटी को बहुत अधिक प्यार करते हैं। अगर भविष्य में ज्योति मौर्य ने बेटी से मिलने से रोक दिया तो यह भी मुसीबत ही होगी। हालांकि, आलोक मौर्य ने कहा है कि उन्होंने सोच समझकर यह फैसला लिया है। नीचे पढ़ें- कहीं ज्योति मौर्य (Jyoti Maurya sdm) ने समझौता करने के संकेत तो नहीं दिए।

ज्योति मौर्य ने कहीं नरमी के संकेत तो नहीं दिए
मीडिया रिपोर्ट में यह बात भी सामने आ रही है कि एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya0 ने कहीं तो नरमी के संकेत तो नहीं दे दिए। कहीं इस मामले से बाहर निकलने के लिए ज्योति मौर्य ने अपनी तरफ से समझौता करने के संकेत तो नहीं दे दिए। हालांकि, अभी ज्योति मौर्य की तरफ से इस मामले पर कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है।
भविष्य में बदनामी से बचने के लिए तो नहीं उठाया गया कदम
बताया यह भी जा रहा है कि कोर्ट कचहरी के चक्कर से बाहर निकलने के लिए दोनों ने तो कहीं समझौता नहीं कर लिया. दरअसल, दोनों सरकारी नौकरी में हैं और इस तरह से कोर्ट कचहरी के चक्कर में पड़ने से दोनों के प्रोफेशनल लाइफ पर असर तो नहीं पड़ रहा है। या यह भी हो सकता है कि मानसिक रूप से भी दोनों परेशान हो गए हों तो इस चक्कर से बाहर निकलने के लिए आलोक मौर्य ने इस तरह के कदम उठाए हों।












Click it and Unblock the Notifications