Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Satyendra Das Death: राम मंदिर के पुजारी सत्येंद्र दास का निधन, 33Yr तक की रामलाल की सेवा, कहां अंतिम संस्कार

Ram Mandir Pujari Satyendra Das Death: अयोध्या के राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का 85 साल की उम्र में लखनऊ के PGI अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें 3 फरवरी को ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

सत्येंद्र दास काफी समय से मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे। 3 फरवरी को स्ट्रोक के कारण उनकी हालत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें PGI के न्यूरोलॉजी वार्ड के HDU में भर्ती किया गया। उनके शिष्य प्रदीप दास ने बताया कि सुबह 8 बजे उनका निधन हुआ।

Satyendra das Passes away

Where Satyendra Das Funeral: कहां होगा सत्येंद्र दास का अंतिम संस्कार?

उनका पार्थिव शरीर लखनऊ से अयोध्या ले जाया जा रहा है। अंतिम संस्कार 13 फरवरी को सरयू नदी के किनारे किया जाएगा।

राम मंदिर की 33 साल तक की सेवा

आचार्य सत्येंद्र दास ने लगभग 33 वर्षों तक राम मंदिर की सेवा की। फरवरी 1992 में, जब राम जन्मभूमि की ज़िम्मेदारी जिला प्रशासन को सौंप दी गई थी, तब पुराने पुजारी महंत लालदास को हटाने की चर्चा हुई। इसके बाद, 1 मार्च 1992 को विनय कटियार, अशोक सिंघल और विश्व हिंदू परिषद के अन्य नेताओं की सहमति से सत्येंद्र दास को मुख्य पुजारी नियुक्त किया गया।

संस्कृत के विद्वान थे सत्येंद्र दास

आचार्य सत्येंद्र दास ने 1975 में संस्कृत विद्यालय से "आचार्य" की उपाधि प्राप्त की थी। वे पूरे जीवन राम मंदिर से जुड़े रहे और अपनी सेवाएं देते रहे।

आचार्य सत्येंद्र दास का निधन अयोध्या के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने दशकों तक राम मंदिर की सेवा की और उनकी अनुपस्थिति हमेशा महसूस की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+