Uttar Pradesh election: संयुक्‍त किसान मोर्चे ने लॉन्‍च किया ‘Mission UP’, निशाने पर BJP

नई दिल्‍ली/नोएडा। किसान संगठनों की अगुवाई कर रहे संयुक्‍त किसान मोर्चे ने अपना 'मिशन यूपी' लॉन्‍च कर दिया है। इस मिशन की किसान संगठनों के अगुआ महीनों से तैयारी कर रहे थे। इस चुनावी अभियान से भाजपा नेता और समर्थक खफा हैं, क्‍योंकि किसान आंदोलनकारियों ने इसे यूपी में सत्‍तारूढ़ भाजपा का व‍िरोध करने के लिए ही शुरू किया है। संयुक्‍त किसान मोर्चा की बैठक में किसान नेताओं ने कहा कि, उन्‍होंने भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र का विश्लेषण किया है..उसमें उन्‍हें किसानों के हित में कुछ खास नहीं मिला। सत्‍तारूढ़ दल ने 5 साल पहले किए गए अधूरे वादों को ही दोहराया है।"

आखिरकार शुरू हुआ

आखिरकार शुरू हुआ "मिशन उत्तर प्रदेश"

राकेश टिकैत, योगेंद्र यादव और हन्नान मुल्ला समेत संयुक्‍त मोर्चे के कई वरिष्‍ठ नेता सिलसिलेवार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने मोदी सरकार पर झूठे वादे कर किसानों को ठगने का आरोप लगाया है। बता दें कि, मोदी सरकार की कृषि नीतियों का विरोध करने वाले कृषि संघों के मंच संयुक्त किसान मोर्चा ने राज्य में चल रहे विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ सीधे अभियान चलाने के लिए "मिशन उत्तर प्रदेश" शुरू किया है, जिसमें किसानों से योगी के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन न देने के लिए कहा गया है।

व‍िपक्षी पार्टियां सत्‍ताधारी दल पर हमलावर

व‍िपक्षी पार्टियां सत्‍ताधारी दल पर हमलावर

संयुक्त किसान मोर्चा के "मिशन उत्तर प्रदेश" शुरू होने से उत्‍तर प्रदेश के व‍िपक्षी दलों को राहत मिलेगी, वे सत्‍तारूढ़ पार्टी पर और हमलावर हो जाएंगे। राकेश टिकैत, योगेंद्र यादव और हन्नान मुल्ला समेत संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, इस सरकार द्वारा किसानों से अन्‍याय किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हाल के केंद्रीय बजट ने कृषि सब्सिडी में भारी कमी की है और कृषक समुदाय के लिए कुछ भी नहीं है।

भाजपा को खामियाजा भुगतने की चेतावनी

भाजपा को खामियाजा भुगतने की चेतावनी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसान नेताओं ने मोदी सरकार पर झूठे वादे कर किसानों को ठगने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि, भाजपा सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। राजनीति के जानकारों का कहना है कि, यूपी चुनाव के बचे हुए 5 चरणों में संयुक्त किसान मोर्चा के "मिशन उत्तर प्रदेश" का असर पड़ेगा।

यूपी में अभी 5 चरणों का मतदान शेष

यूपी में अभी 5 चरणों का मतदान शेष

सात चरणों में होने वाले यूपी चुनाव का दूसरा चरण सोमवार को संपन्‍न हुआ। कल यानी सोमवार को गोवा और उत्तराखंड में भी मतदान हुआ। वहीं, अब पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है। उसके बाद मणिपुर में 28 फरवरी और 5 मार्च को मतदान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+