अखिलेश यादव ने जारी की 11 सपा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, मुख्तार अंसारी के भाई को इस सीट से टिकट
Lok Sabha Elections 2024: इंडिया गठबंधन के साथ सीट शेयरिंग की चर्चाओं के बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party Second List) ने अपने 11 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 11 और प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है।
सपा ने बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई को भी उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की तरफ से अफजाल अंसारी गाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक, आंवला से नीरज मौर्य, शाहजहांपुर से राजेश कश्यप, हरदोई से उषा वर्मा, मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, मोहनलालगंज से आरके चौधरी, प्रतापगढ़ से डॉ. एसपी सिंह पटेल, बहराइच से रमेश गौतम, गोंडा से श्रेया वर्मा, गाजीपुर से अफजाल अंसारी, चंदौली से वीरेन्द्र सिंह का नाम है।
बसपा सांसद को सपा से टिकट
इस लिस्ट में गाजीपुर सीट से अफजाल अंसारी को सपा की ओर से उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि गाजीपुर से ही अफजाल बहुजन समाज पार्टी से सांसद थे। उन्होंने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।
16 उम्मीदवारों का पहले ही ऐलान
बता दें कि इससे पहले सपा ने यूपी की 16 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया था। कुल 80 सीटों में सपा अभी तक 27 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। इससे पहले वाली लिस्ट में सपा की ओर से संभल से शाफिकुर रहमान बर्क, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, मैनपुरी से डिंपल यादव, एटा से देवेश शाक्य, बदायूं से धर्मेंद्र यादव, खीरी से उत्कर्ष वर्मा, धौरहरा से आनंद भदौरिया, उन्नाव से अनु टंडन, लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा, फर्रुखाबाद से नवल किशोर शाक्य, अकबरपुर से राजारमपाल, बांदा से शिव शंकर सिंह पटेल, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद, अंबेडकर नगर से लालजी वर्मा, बस्ती से राम प्रसाद चौधरी और गोरखपुर से काजल निषाद के नाम पर मुहर लगाई थी।












Click it and Unblock the Notifications