आजम बोले अगर सपा हारी तो यूपी की जनता को भुगतना पड़ेगा

समाजवादी पार्टी ने चुनाव परिणाम से पहले ही शुरु कर दी है हार की तैयारी आजम खान बोले अगर सपा हारी तो इसका परिणाम यूपी की जनता को भुगतना पड़ेगा।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश चुनावों के परिणाम 11 मार्च को आना है लेकिन 9 मार्च से ही जो तमाम एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आए हैं उसने भाजपा को प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर दिखाया है, जिसके बाद प्रदेश में तमाम समीकरणों के बनने और बयानबाजी का दौर शुरु हो चुका है। एक तरफ जहां अखिलेश यादव ने मायावती के साथ गठबंधन का इशारा दिया है तो दूसरी तरफ कैबिनेट मंत्री आजम खान ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी चुनाव हारती है तो इसका परिणाम यूपी की जनता को भुगतना पड़ेगा।

azam khan

आजम खान ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में सपा हारती है तो इसके लिए अकेले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिम्मेदार नहीं होंगे बल्कि अखिलेश की हार सबकी हार होगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ता है तो इसका ठीकरा अखिलेश के सिर पर नहीं फोड़ा जाना चाहिए, इस हार के लिए सपा के सहयोगी दल और प्रदेश की जनता जिम्मेदार होगी, आजम यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि सपा की हार का परिणाम जनता को भी भुगतना पड़ेगा। तमाम एग्जिट पोल के आकंड़े एक भाजपा को प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर दिखा रहे हैं, कई एग्जिट पोल प्रदेश में भाजपा को 250 से अधिक सीटें भी दिखा रहे हैं।

आजम ने परिवार के भीतर विवाद के बाद जिस तरह से साधना गुप्ता ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी उसपर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें अपनी बयानबाजी के लिए दो दिन रुकना चाहिए था, उन्होंने कहा कि जिस तरह से साधना गुप्ता ने परिणाम के ठीक पहले बयानबाजी की वह बिल्कुल भी सही नहीं थी। आपको बता दें कि साधना गुप्ता ने कहा था कि नेताजी का अपमान नहीं किया जाना चाहिए था, उन्होंने कहा था कि उनका बहुत अपमान हुआ है और अब वह चुप नहीं बैठेंगी।

इसे भी पढ़ें- 'मेरे पास जानकारी है, चैनलों के दबाव में बदले गए एग्जिट पोल'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+