बगावती हुए अखिलेश, 167 उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट!
समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट, अखिलेश यादव ने दिखाए बगावती तेवर, सूत्रों की मानें तो 167 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के भीतर कलह की दूसरी कड़ी अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है, मुलायम सिंह यादव ने जिस तरह से 325 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की और उसमें तमाम अखिलेश समर्थकों को टिकट नहीं दिए गए। इसके बाद इन नेताओं ने अखिलेश यादव से मुलाकात की, सूत्रोंं की मानें तो अखिलेश यादव ने इन नेताओं से स्वतंत्र चुनाव चिन्ह से चुनाव लड़ने का निर्देश दिया है।

अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद विधायक पवन पांडेय ने कहा कि वह अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे और जीतकर आएंगे। उन्होंने कहा कि अखिकलेश यादव ने उनसे कहा है कि अपने क्षेत्र में जाकर तैयारी करिए। यही नहीं तमाम अखिलेश समर्थकों ने इस बात का ऐलान किया है वह अखिलेश यादव के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेंगे।
लोग नहीं चाहते हैं कि अखिलेश दोबारा सीएम बनें
वहीं इस बदलते घटनाक्रम पर सपा विधायक इंदल रावत ने कहा कि जो लोग मुख्यमंत्री जी के नजदीकी हैं, उनके टिकट काटे गए हैं। जबकी पवन पांडेय ने कहा कि हम अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाएंगे। बहुत सारी ऐसी शक्तियां हैं जो दल के बाहर और एक आध आदमी दल के अंदर जो यह नहीं चाहता है कि अखिलेश यादव दूसरी बार मुख्यमंत्री बनें।
युवजन सभा ने रोका विकास रथ
सपा के भीतर मचे इस घमासान के बीच सपा युवजन सभा ने अपनी रथ यात्रा को रद्द कर दिया है। सपा के युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस बा की जानकारी देते हुए कहा कि हम अखिलेश यादव के समर्थन में मुरादाब से आगे अब रथयात्रा को लेकर नहीं जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications