ससुर के समर्थन में छोटी बहू ने बुलंद की आवाज, कहा- सपा का अध्यक्ष पद छोड़ें अखिलेश

अपर्णा यादव ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव से पहले वादा किया था कि चुनाव के बाद वो पार्टी का अध्यक्ष पद अपने पिता मुलायम सिंह यादव को सौंप देंगे। अब उन्हें अपना वादा पूरा करना चाहिए।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर चारों तरफ से हमले तेज हो गए हैं। पहले चाचा शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव को एक महीने का अल्टिमेटम देते हुए कहा कि अगर अखिलेश यादव ने सपा का अध्यक्ष पद मुलायम सिंह यादव को नहीं सौंपा तो नई पार्टी का बनाएंगे। फिर मुलायम सिंह यादव ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

अपर्णा यादव ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना उनकी बड़ी भूल थी। इस सबके बीच मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने अखिलेश यादव से समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ने की मांग की है। समाजवादी पार्टी की नेता अपर्णा यादव ने कहा कि अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ें और मुलायम सिंह यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाएं।

समाजवादी पार्टी में घमासान का दौर जारी

समाजवादी पार्टी में घमासान का दौर जारी

अपर्णा यादव, अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की पत्नी हैं। उन्होंने यूपी चुनाव में समाजवादी पार्टी की करारी हार के बाद भी अखिलेश यादव के खिलाफ आवाज उठाई थी और सपा अध्यक्ष का पद मुलायम सिंह यादव को सौंपने की मांग उठाई थी। अब एक बार फिर से उन्होंने समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष पद अपने ससुर मुलायम सिंह यादव को सौंपने की मांग उठाई है।

अपर्णा बोली, अपना वादा पूरा करें सपा अध्यक्ष

अपर्णा बोली, अपना वादा पूरा करें सपा अध्यक्ष

अपर्णा यादव ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव से पहले वादा किया था कि चुनाव के बाद वो पार्टी का अध्यक्ष पद अपने पिता और पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव को सौंप देंगे। अब उन्हें अपना वादा पूरा करना चाहिए और सपा का अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को सौंप देना चाहिए।

योगी सरकार की जमकर की तारीफ

योगी सरकार की जमकर की तारीफ

लखनऊ में बातचीत के दौरान जब अपर्णा यादव से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वो 'वन मैन शो' नहीं हैं बल्कि एक टीम प्लेयर हैं। अपर्णा यादव ने कहा कि यूपी के सीएम अखिलेश यादव कोई भी फैसला लेने से पहले अपने पार्टी के सदस्यों से चर्चा करते हैं। उनकी सरकार में हुए अच्छा कार्य की सराहना होनी चाहिए।

ईवीएम छेड़छाड़ के आरोपों को अपर्णा ने किया खारिज

ईवीएम छेड़छाड़ के आरोपों को अपर्णा ने किया खारिज

इस दौरान अपर्णा यादव ने ईवीएम में छेड़छाड़ के विपक्ष के आरोपों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ईवीएम का इस्तेमाल उस समय भी हुआ था जब समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी सत्ता में आई थी। उन्होंने कहा कि चुनाव में जिन पार्टियों की हार हुई, ये उनकी गलतियों की वजह से हुई है, इसके लिए ईवीएम को दोष देना गलत है।

अखिलेश के छोटे भाई प्रतीक यादव की पत्नी हैं अपर्णा

अखिलेश के छोटे भाई प्रतीक यादव की पत्नी हैं अपर्णा

बता दें कि बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने यूपी चुनाव के नतीजे आने के बाद ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जिसमें समाजवादी पार्टी की ओर से भी जांच की मांग की गई। अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार थी। मुलायम सिंह यादव ने भी उनकी जीत के लिए चुनाव प्रचार किया था लेकिन उन्हें जीत हासिल नहीं हुई। बीजेपी उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी ने उन्हें हराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+