UP Election Result: जिस सीट पर बाहुबली डीपी यादव ने बेटे कुणाल को उतारा, वहां कौन जीता?
बदायूं, 10 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों का आज ऐलान किया जा रहा है। राज्य की जिन सीटों पर लोगों की खास निगाहें हैं, उनमें बदायूं की सहसवान सीट भी है। इस सीट पर यूपी की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय और बाहुबली कहे जाने वाले डीपी यादव के बेटे कुणाल यादव लड़ रहे हैं। डीपी यादव ने अपनी पार्टी राष्ट्रीय परिवर्तन दल से बेटे कुणाल यादव को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि वो कोई खास कमाल नहीं कर सके हैं और चौथे नंबर पर हैं।

सहसवान सीट पर भाजपा, सपा और बसपा में तिकोना मुकाबला दिख रहा है। कुणाल यादव चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। इस सीट पर कुणाल के सामने सपा ने ब्रजेश यादव और बीजेपी ने धीरेंद्र भारद्वाज को मैदान में उतारा है। वहीं बसपा से मुसरर्त अली लड़ रहे हैं। इस सीट पर अब तक 83 हजार वोट खुले हैं। जिसमें बीजेपी के धीरेंद्र भारद्वाज 30 हजार वोट लेकर सबसे आगे हैं। बसपा के मुसरर्त को 25 हजार और सपा के ब्रजेश यादव 20 हजार वोट पाए हैं। कुणाल को 5267 वोट मिले हैं।
डीपी यादव ने भी भरा था पर्चा
इस सीट पर डीपी यादव ने भी पर्चा भरा था लेकिन बाद में अपना नाम वापस ले लिया था और बेटे कुणाल को चुनाव लड़ाया। डीपी यादव की पहचान एक बड़े कारोबारी और बाहुबली नेता की है। डीपी यादव विधायक, मंत्री रहे हैं। लोकसभा और राज्यसभा सांसद भी वो रह चुके हैं। डीपी यादव राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। सहसवान को सपा की मजबूत सीट कहा जाता है। इस विधानसभा से डीपी यादव भी पूर्व में चुनाव जीत चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications