100-200 नहीं सहारनपुर के इस आम की कीमत है 3.50 लाख रुपए किलो, फिर भी किसान नहीं चाहता है बेचना
Saharanpur News: इन दिनों आम का सीजन चल रहा है और मार्केट में कई तरह के आम आ रहे है। इस बीच हम आपको एक ऐसी आम की किस्म के बारे में बताने जा रहे है, जिसकी 1 किलो की कीमत 100-200 नहीं बल्कि लाखों रुपए में है। जी हां...आपने सही सुना, इस आम का नाम है 'मियाजाकी'।
'मियाजाकी' आम की यह किस्म उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित बलियाखेड़ी में पाई गई है। बलियाखेड़ी निवासी किसान संदीप चौधरी के दो पेड़ों लगा आम इन दिनों चर्चा में हैं। इस 'मियाजाकी' आम की कीमत प्रति किलो 2.70 लाख से 3.50 लाख रुपए तक है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह आम जापान के मियाजाकी यूनिवर्सिटी में विकसित हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आम का जापानी नाम 'टाइयो नो टमैंगो' है, इसका मतलब 'सूर्य का अंडा' है। 'मियाजाकी' आम के संदीप चौधरी ने दो पेड़ लगा रखे हैं। दोनों पेड़ों पर सिर्फ तीन आम लगे हैं। इस आम को वह बेचने की बजाय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को खिलाना चाहते हैं।
किसान संदीप चौधरी की मानें तो यह आम खाने में बेहद मीठा होता है। साथ ही, इसे खाने से कैंसर की बीमारी में काफी राहत मिलती है। किसान ने बताया कि करीब 9 महीने पहले इस आम के दो पौधे को कोलकाता से मंगाया था, एक पेड़ के लिए उन्होंने 7500 रुपये चुकाए थे। दोनों पेड़ को उन्होंने अपने ऑर्गेनिक बगीचे में लगाए।
अगर पेड़ की ऊंचाई की बात करें तो इस आम के पेड़ की ऊंचाई केवल ढाई से तीन फीट है। वहीं, एक आम का वजन 300 से 350 ग्राम तक होगा। अगस्त में ये आम पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। मीडिया से बात करते हुए संदीप ने बताया कि उनके पास इस आम को खरीदने के लिए कई लोगों के फोन भी आए है। लोगों ने इस आम को खरीदने की इच्छा जाहिर की है।
हालांकि, संदीप ने वो आम बेचना नहीं चाहते। बल्कि, वो पेड़ के पहले फल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को खिलाना चाहते हैं। इतना ही नहीं, आपको बता दें कि आम की निगरानी के लिए पीटीजेड सीसीटीवी लगाया गया है, यह 360 डिग्री पर घूमता है। अगर कोई बगीचे में आता है, तो कैमरा आवाज करने लगता है।












Click it and Unblock the Notifications