सिमरन ने जीता 'मिस इंडिया-2018 टीवी शो' का खिताब, तस्वीरों में देखिए खूबसूरती की झलक

सहारनपुर। सहारनपुर की बेटी सिमरन अरोड़ा ने मिस इंडिया का खिताब हासिल कर देश व दुनिया में जनपद का नाम रोशन किया है। नोएडा में आयोजित प्रतियोगिता में सिमरन द्वारा मिस इंडिया का खिताब हासिल किये जाने से जिले के लोगों में खुशी की लहर है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के नोएडा में आयोजित की गई थी। इसमें जज के तौर पर कायनात अरोड़ा, रणविजय जैसे दिग्गज कालाकारों ने शिरकत की थी।

सहारनपुर की रहने वाली है सिमरन

सहारनपुर की रहने वाली है सिमरन

सहारनपुर की बेटी सिमरन अरोड़ा ने साबित कर दिया है कि यदि मौका मिले तो हमारे जिले में एक से बढ़कर एक प्रतिभा मौजूद है। बस जरूरत उचित मौका मिलने की है। सहारनपुर को अब तक काष्ठ कला की नगरी के रूप में जाना जाता था लेकिन सिमरन अरोड़ा ने मिस इंडिया का खिताब जीतकर जनपद को एक नई पहचान दी है।

नोएडा में आयोजित का गई थी प्रतियोगिता

नोएडा में आयोजित का गई थी प्रतियोगिता

नोएडा फिल्म सिटी में आयोजित कार्यक्रम मिस्टर एंड मिस इंडिया 2018 के ग्रैंड फिनाले में सिमरन अरोड़ा ने सभी को पछाड़ दिया और अपनी खूबसूरती के बल पर मिस इंडिया का ताज अपने नाम कर लिया। इससे पहले भी सहारनपुर की बेटियां खूबसूरती, एक्टिंग, गायन और डांस के क्षेत्र में इस जिले का मान बढ़ा चुकी हैं।

काष्ठ कारीगरी के लिए मशहूर है शहर

काष्ठ कारीगरी के लिए मशहूर है शहर

काष्ठ नगरी सहारनपुर के काष्ठ कारीगरों के हाथों में वह कला है जिससे वह लकड़ी के बेजान टुकड़ों में भी जान फूंक देते हैं। ऐसा माना जाता है कि सहारनपुर के कारीगर अगर लकड़ी के बेजान टुकड़ों को भी तराश दें तो वह बोलने लगते हैं। ऐसे में आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं कि जिस शहर में लकड़ी के बेजान टुकड़े भी बोल उठते हों उस शहर की खूबसूरती कैसी होगी।

दिव्या भारती की बहन कायनात अरोड़ा ने जज किया शो

दिव्या भारती की बहन कायनात अरोड़ा ने जज किया शो

इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि बड़े पर्दे पर बेहद कम समय में छा जाने वाली दिव्या भारती हों या बड़े पर्दे पर धूम मचाने वाली कायनात अरोड़ा हो या फिर अपनी आवाज के दम पर लोगों के दिल को जीत लेने वाली रूपाली जग्गा हो। यह सभी बेटियां सहारनपुर की है और उन्होंने सहारनपुर का मान बढ़ाया है।

31 जनवरी को आयोजित किया गया था कार्यक्रम

31 जनवरी को आयोजित किया गया था कार्यक्रम

अब इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सहारनपुर की सिमरन अरोड़ा मिस इंडिया बनी है। सिमरन अरोड़ा के ही मुताबिक फिल्म सिटी नोएडा में 31 जनवरी को एक टीवी चैनल की ओर से मिस्टर एंड मिस 2018 प्रोग्राम का आयोजन किया गया था और इस प्रोग्राम में देशभर से सुंदरियां पहुंची थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+