Love Jihad: 'मैंने झूठे केस में फंसाया था', सहारनपुर की लड़की का कबूलनामा वायरल, 20 साल की सजा भुगत रहा युवक
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की कैमरे के सामने खुद यह स्वीकार कर रही है कि उसने अपने प्रेमी साकिब (Saqib) को झूठे बलात्कार और 'लव जिहाद' के मामलों में फंसाया था, जिसके चलते साकिब को 20 साल की सजा सुनाई गई।
वायरल हो रहे वीडियो में लड़की ने जो खुलासे किए हैं, वे न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। उसके मुख्य बयान इस प्रकार हैं:

- झूठे आरोप: लड़की ने कहा कि उसके परिवार ने उसे साकिब पर बलात्कार और 'लव जिहाद' के झूठे आरोप लगाने के लिए मजबूर किया था।
- रिश्वत का गंभीर आरोप: उसने दावा किया कि साकिब को सजा दिलवाने के लिए उसके परिवार द्वारा जज को भी रिश्वत दी गई थी।
- लड़की अब साकिब के घर में: इन बयानों के सामने आने के बाद यह भी पता चला है कि लड़की अब सहारनपुर के ज्वालानगर स्थित साकिब के घर में ही रह रही है। ये बयान तब सामने आए हैं जब साकिब अपनी 20 साल की सज़ा जेल में काट रहा है।
मीडिया ने जब पूछा क्या मामला है कि आप अपने घर को छोड़कर साकिब के घर में रह रही हैं? लड़की ने जवाब देते हुए कहा कि, मैं यहां इसलिए हूं क्योंकि मुझे उसके (साकिब) साथ रहना है। और मुझे यहां कोई जबरदस्ती से नहीं लाया है। मैं खुद यहां रहना चाहती हूं।
यूपी पुलिस से न्याय की गुहार
इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग पूरी घटना को 'न्याय की हत्या' बता रहे हैं। ट्विटर पर @uppolice और @dgpup को टैग करते हुए हज़ारों यूज़र्स न्याय की मांग कर रहे हैं। यूज़र्स का कहना है कि यह 'अन्याय का स्पष्ट मामला' है और मामले को तुरंत दोबारा खोला (Reopen the case) जाना चाहिए। मांग की जा रही है कि लड़की के इस बयान को सबूत मानते हुए निर्दोष साकिब को तुरंत जेल से रिहा किया जाए और न्याय सुनिश्चित किया जाए।
मामले की वर्तमान स्थिति क्या है?
पुलिस या राज्य प्रशासन की ओर से अभी तक इन वायरल वीडियो और आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह देखना बाकी है कि पुलिस इस मामले का संज्ञान लेकर साकिब की सज़ा के खिलाफ जांच शुरू करती है या नहीं।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications