सहारनपुर: फेसबुक को हथियार बनाकर महिलाओं को किया जा रहा बदनाम

दोनों ही मामलों में फेसबुक के जरिए दोनों महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ किया गया जिसमें एक महिला शादीशुदा है।

सहारनपुर। सहारनपुर में फेसबुक पर दो महिलाओं के साथ जाली फेसबुक आइडी बनाकर उनसे अश्लीलता करने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पहली महिला का आरोप है कि आरोपी गौरव चौधरी ने उससे फोन पर अश्लील बाते की हैं। वहीं, दूसरी महिला, जो कि शादीशुदा है का आरोप है कि जाली फेसबुक आईडी बना उसपर उसके लिए अश्लील बाते लिख उसके रिश्तेदारों और पहचान वालों के बीच शेयर कर दी गई।

सहारनपुर: फेसबुक को हथियार बनाकर महिलाओं को किया जा रहा बदनाम
ये भी पढ़ें:अहमदाबाद: शराब पीकर अश्लील हरकत करने वाले पुलिसकर्मी को महिला ने सरेआम पीटा

पहला मामला
बता दें कि नेहरु मार्किट स्थित जिला अस्पताल की शाखा में मूल रुप से मुजफ्फरनगर और हॉल बलियाखेडी ब्लॉक दिल्ली रोड़ की रहने वाली युवती एएनएम तैनात है। उसका आरोप है कि शामली का रहने वाला गौरव चौधरी पिछले काफी समय से अलग-अलग नंबरों से उसे कॉल कर अश्लील बाते करता है। पहले भी उसने इसकी शिकायत महिला हैल्प लाइन से की थी। लेकिन इस शिकायत के बाद आरोपी गौरव ने एएनएम युवती की अश्लील फोटो हटाकर उसने अपनी फेसबुक पर अपने साथ उसकी फोटो लगा ब्लैकमेल करने लगा और उससे रुपये लेने की भी बात कह उसका अपहरण करवाने के साथ तेजाब फेंकने की धमकी दी। एएनएम ने प्रकरण की शिकायत पुलिस को दी। सदर कोतवाली ने आरोपी गौरव चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

दूसरा मामला
वहीं, दूसरी तरफ एक और शातिर ने एक विवाहिता की फर्जी फेसबुक आईडी बना उस पर अश्लील बाते लिख उसके रिश्तेदारों और पहचान वालों के बीच बांट दी। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस में की और अज्ञात फोन धारक के खिलाफ थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया। न्यू आवास विकास का रहने वाले अंकुर अरोड़ा ने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात ने उसकी पत्नी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनवाई और फिर उसमें अश्लील बातें लिख उसके दोस्तों और रिश्तेदारों की फेसबुक आईडी पर भेज दी। आरोप है कि अलग-अलग फोन नम्बर से अश्लील मैसिज भेजें जा रहे हैं। इस सबसे उसकी और परिवार की छवि धूमिल हो रही है। वहीं, पुलिस ने फोन नंबर की डिटेल ले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ये भी पढ़े: नवादा: महिला के थे दो-दो पति, रात में चाचा तो दिन में भतीजा, पढ़िए पूरी खबर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+