शर्मनाक: महिला जिला अस्पताल में नवजात का शव नोंचते रहे कुत्ते
महिला जिला अस्पताल में संवेदनहीनता का एक मामला उस समय सामने आया जब एक नवजात के शव को कुत्तों को नोचते देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
सहारनपुर। महिला जिला अस्पताल में संवेदनहीनता का एक मामला उस समय सामने आया जब एक नवजात के शव को कुत्तों को नोचते देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। लोगों ने किसी तरह कुत्तों को वहां से दौड़ाया और मैंट्रन ने नवजात शिशु का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। थाना जनकपुरी पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है।

महिला जिला अस्पताल में लोगों ने शुक्रवार की सुबह परिसर में ही कुछ कुत्तों को किसी चीज के लिए आपस में झगड़ते देखा। जब पास जाकर देखा गया, तो लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। कुत्ते एक नवजात शिशु के शव पर झपट रहे थे। कुत्तों को वहां से दौड़ाया गया और इसकी सूचना महिला सीएमएस को दी गई। मेट्रन ने नवजात शिशु के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
महिला सीएमएस का कहना है। कि यह शिशु उनके अस्पताल में नहीं जन्मा है।यह उनके यहां हुई डिलीवरी का केस नहीं है क्योंकि सब ऑन रिकॉर्ड है और यहां जच्चा व जन्में सभी बच्चे मौजूद हैं। माना जा रहा है कि अस्पताल के बाहरी क्षेत्र से कुत्ते किसी नवजात शिशु का शव मुंह में दबाकर अस्पताल परिसर में ले आए थाना जनकपुरी पुलिस को भी इसकी सूचना भिजवा दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications