इंदिरा मैराथन पर भी योगी सरकार ने चढ़ाया भगवा रंग, कांग्रेसी भड़के

इलाहाबाद। इलाहाबाद में रविवार को आयोजित 33वीं इंदिरा मैराथन दौड़ विवादों में घिर गई और विवाद का कारण बना है भगवा रंग। दरअसल प्रशासन ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हुई इंदिरा मैराथन दौड़ की प्रचार सामाग्री व इनविटेशन कार्ड तक को भगवा रंग में तैयार करा दिया।

कांग्रेसियों ने किया विरोध

कांग्रेसियों ने किया विरोध

यानी पोस्टर, बैनर, स्टीकर, चिन्ह, जानकारी के बिंदु आदि सबकुछ भगवा रंग में रंगे हैं। अब जब कांग्रेसी भी बुलावे पर पहुंचे तो सरकारी आयोजनों के भगवाकरण की कड़ी में इंदिरा मैराथन को देख कर भड़क गये और सीधे विरोध में उतर आये। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के कड़े विरोध के बाद स्थानीय प्रशासन ने इसे महज एक इत्तफाक माना है।

हर साल क्या होता था?

हर साल क्या होता था?

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर उनके घर आनंद भवन इलाहाबाद से पिछले 32 सालों से इस मैराथन का आयोजन हो रहा है। इंदिरा मैराथन के प्रचार के जो पोस्टर बैनर होते थे, उनके बैकग्राउंड में भारतीय राष्ट्रध्वज तिरंगा होता था।

योगी सरकार ने रंग ही बदल दिया

योगी सरकार ने रंग ही बदल दिया

कुछ पोस्टर बैनर बिल्कुल श्वेत रंग के भी होते थे लेकिन योगी सरकार में इस बार रंग बदला तो मामला राजनैतिक हो चला है। कांग्रेस ने इसे घटिया राजनीति बताया है और कहा कि इससे इंदिरा जी की शख्सियत का महत्व नहीं घटेगा।

मैराथन दौड़ का रिजल्ट

अखिल भारतीय 33 वीं इंदिरा मैराथन दौड़ संपन्न हुई जिसमें महिलाओं में महाराष्ट्र की ज्योति शंकर राव प्रथम,गाजीपुर की अनीता द्वितीय और जौनपुर की रानी यादव तीसरे स्थान पर रहीं।

पुरुष विजेताओं में पहले स्थान पर रशपाल सिंह , दूसरे स्थान पर अनिल कुमार और तीसरे पर आनंद सिंह रहे। तीनो इंडियन आर्मी से हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+