यूपी: बैग चोरी होने के डर से पेड़ पर चढ़ा साधु, जाल के सहारे उतारा गया नीचे
कानपुर। यूपी के कानपुर में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। फजलगंज की रेलवे कॉलोनी में सोमवार दोपहर एक अधेड़ साधु पीपल के पेड़ पर चढ़कर सबसे ऊंची डाल पर बैठ गया और साधु वहां से पेड़ से कूदने की धमकी देने लगा वहां रहने वाले लोग उसकी बात सुनकर डर गए और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल कर्मियों को दी।

सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। तुरंत पेड़ के सहारे से सीढ़ी लगाकर उसको उतारने की कोशिश होने लगी। सात-आठ लोगों ने नीचे एक बड़ी सी दरी को आपातकाल जाल की तरह उपयोग में लाने के लिए उसे पकड़ कर खड़े हो गए कि अगर साधु ऊपर से नीचे गिरता है तो उसे चोट न लगे। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे दमकल कर्मी पेड़ से नीचे उतार ले आए।
लोगों और पुलिस के मुताबिक उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह वहां कैसे पहुंचा कहां से आया यह वहां भीड़ में मौजूद लोग और पुलिस वाले इसकी जानकारी नहीं दे पाए। उस साधु का बैग चोरी ना हो जाए इसके डर से वह पेड़ पर चढ़ गया था। पूछताछ में उसने नाम अपना अपना नाम इंद्रजीत , ग्राम लाल टोला ,रामकोला जिला कुशीनगर बताया। पूछतांछ में पता चला वह भीख मांगता है पुलिस उसे अपने साथ ले गई जहां से पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया।
ये भी पढ़ें- यूपी: मुन्ना बजरंगी हत्या के मास्टरमाइंड को इस जेल में किया जाएगा शिफ्ट, अतीक अहमद से तनातनी बनी मुख्य वजह












Click it and Unblock the Notifications