अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फेंस में जमकर हंगामा, सपा नेता ने पत्रकारों पर किया हमला, देखें वायरल वीडियो

अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फेंस में जमकर हंगामा, सपा नेता ने पत्रकारों पर किया हमला, देखें वायरल वीडियो

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फेंस में गुरुवार (11 मार्च) को जमकर हंगामा हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम सपा नेता, सुरक्षाकर्मियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर पत्रकारों पर हमला किया। इस घटना में कई पत्रकार घायल हो गए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आरोप लगाया जा रहा है कि पत्रकारों पर हमला अखिलेश यादव के सामने किया गया था। मुरादाबाद के एक होटल में पार्टी का ट्रेनिंग कैंप चल रहा है, इसी दौरान वहां गुरुवार को अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। सपा के कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों पर पक्षपात करने का आरोप लगाया था। इससे पहले अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कभी सवाल बीजेपी से भी पूछ लिया करो? क्या बीजेपी के ही सवाल पूछोगे?

Recommended Video

    Akhilesh Yadav की Press Conference में हंगामा, पत्रकारों के साथ मारपीट के आरोप । वनइंडिया हिंदी
    Akhilesh Yadav

    बताया जा रहा है कि जब पत्रकारों द्वाराअखिलेश यादव के साथ सवाल-जवाब शुरू हुआ तो वे लोग भड़क गए थे। अखिलेश यादव ने कहा था कि आप लोग बिके हुए पत्रकार हो, सारे सवाल सिर्फ मुझसे ही क्यों पूछते हो, बीजेपी से जाकर क्यों नहीं पूछते।

    बीजेपी ने अखिलेश पर साधा निशाना

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ पत्रकार हमले के दौरान नीचे गिर गए थे, इसलिए उन्हें चोटें आई हैं। रिपोर्ट है कुछ पत्रकार अस्पताल में भर्ती हैं। इस पूरे मामले पर बीजेपी प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने ट्वीट कर अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है, ''अभी सत्ता से बाहर हैं तब इतनी गुंडई, सोचिए सत्ता में रहते तो कितना नशा होता।''

    शलभ मणि त्रिपाठी ने अखिलेश यादव का एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें अखिलेश यादव किसी से गुस्से में बात करते दिख रहे हैं। वीडियो को शेयर कर बीजेपी नेत शलभ मणि त्रिपाठी ने ट्वीट किया है, ''एक बार फिर देखिए लाल टोपी वाले गुंडों की गुंडई, संभल में सवाल पूछने पर सपाई गुंडों ने पत्रकारों को बुरी तरह पीटा, धमकाया, अपमानित कर भगाया, कई घायल। गेस्ट हाऊस कांड के बाद यूपी के इतिहास का सबसे कलंकित दिन, अभी सत्ता से बाहर हैं,तब इतनी गुंडई,सोचिए सत्ता में रहते कितना नशा रहा होगा।''

    शलभ मणि त्रिपाठी ने एक पत्रकार का भी वीडियो शेयर किया है और लिखा है, ''मुरादाबाद के वरिष्ठ पत्रकार फरीद शम्सी को सुनिए, वे बुरी तरह जख्मी हैं, समाजवादी पार्टी के गुंडों ने महज सवाल पूछने पर उनकी ये हालत बना दी, बंदूक के कुंदों तक से इस कदर पीटा कि वे बेदम हो गए।''

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने ये संकेत दिए कि आने वाले वक्त में उनकी पार्टी चाचा शिवपाल यादव की पार्टी के साथ हाथ मिला सकते हैं। अखिलेश यादव ने कहा है कि वो छोटे छोटे दलों के साथ गठबंधन करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+