योगी को मिला RSS का साथ, कई BJP मंत्रियों और सांसदों पर गिरेगी गाज
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना समर्थन दिया है लेकिन सूत्रों के मुताबिक योगी सरकार के अगले कैबिनेट बदलाव में कुछ बीजेपी को मंत्रियों को हटाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा का नेतृत्व कर सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और भैयाजी जोशी से लगभग डेढ़ घंटे लंबी मुलाकात की। भागवत से मुलाकात के बाद लखनऊ लौटने पर उन्होंने विश्व संवाद केंद्र के कार्यालय में संघ के सह सर कार्यवाह दत्तात्रेय हसबोले के साथ भेंट की।

जुलाई के पहले सप्ताह में अमित शाह यूपी के दौरे पर आ रहे हैं
योगी ने दोनों जगह अपनी सरकार के कामकाज से संघ नेतृत्व को अवगत कराया। आरएसएस नेताओं ने योगी आदित्यनाथ और उनके दो उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा के साथ विचार विमर्श किया। यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योकि जुलाई के पहले सप्ताह में अमित शाह यूपी के दौरे पर आ रहे हैं। बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक परिवर्तनों पर विचार कर रहा है । जैसे कि अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्ति को एक प्रमुख संगठनात्मक पद पर नियुक्त करना। इसकी संभावना 2019 के आम चुनाव में सपा-बसपा के गठजोड़ की संभावना को देखते हुए मजबूत है।

नये चेहरों को कैबिनेट में शामिल होंगे
आने वाले दिनों में योगी आदित्यनाथ को अपने कैबिनेट से कुछ मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाना होगा और जातीय संतुलन का ध्यान रखते हुए कुछ नये चेहरों को कैबिनेट में शामिल करना होगा। कैबिनेट से परफॉर्म नहीं करने वाले चेहरों को बाहर करना लगभग तय है। योगी कैबिनेट में अभी 47 मंत्री हैं और 13 मंत्रियों को और शामिल किया जा सकता है। इन नए चेहरों में जातीय संतुलन का खास ध्यान रखा जाएगा।

कई मौजूदा सांसदों के काटे जाएंगे टिकट
ऐसी भी संभावना जताई जा रही है कि, कई मौजूदा लोकसभा सांसदों का टिकट अगले चुनाव में काट दिया जाये और नये चेहरों को जगह दी जा सकती है। इस बैठक में यूपी बीजेपी के महासचिव (संगठन), बीजेपी की यूपी इकाई में प्रमुख और आरएसएस के खास सुनील बंसल, उपमुख्यमंत्री मौर्य और दिनेश शर्मा भी लखनऊ में आरएसएस नेताओं के साथ आदित्यनाथ की बैठक में उपस्थित थे। ऐसा बताया जा रहा है कि इस बैठक में आरएसएस नेताओं नें सीएम योगी से राममंदिर मुद्दे पर भी चर्चा की।












Click it and Unblock the Notifications