बहराइच के जंगल में 'किसिंग' का एक दुर्लभ सीन हुआ कैमरे में कैद, आप भी देखिए

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में कतर्नियाघाट सेंक्चुरी में धूप निकलने के बाद वन्यजीव अठखेलियां करते दिख रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बाद सूरज के चमकने पर चीतल कतर्नियाघाट रेंज में कंगारुओं की तरह दो पैर पर अठखेलियां करते दिखाई पड़े। जंगल का भ्रमण करने पहुंचे फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों ने इस दुर्लभ क्षण को कैमरे में कैद किया। वन्यजीवों की अठखेलियों से वन विभाग के अधिकारी गदगद हैं।

 Romance of Chital caught on camera in Bahraich, Uttar Pradesh.

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र सात रेंजों में बंटा हुआ है। 15 नवंबर को जंगल खुलने के बाद से पर्यटक निरंतर कतर्नियाघाट घूमने पहुंच रहे हैं। पर्यटकों के आगमन से थारूहट और वन विश्राम की बुकिंग फुल चल रही है लेकिन इस बार पर्यटक काफी रोमांचित हो रहे हैं। फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष भगवानदास लखमानी की अगुवाई में क्लब के पदाधिकारी व सदस्य जंगल के भ्रमण पर पहुंचे।

 Romance of Chital caught on camera in Bahraich, Uttar Pradesh.

अध्यक्ष लखमानी ने बताया कि कतर्नियाघाट रेंज में गेरुआ नदी के किनारे स्थित तटबंध से उतरकर जब टीम अपने विशेष वाहन से घने जंगल में सीमेंट टॉवर की ओर बढ़ी तो टॉवर के निकट स्थित मजार के सामने झाड़ियों से निकलकर चीतलों का झुंड धूप सेंकता दिखा। इस दौरान दो चीतल कंगारुओं की तर्ज पर दो पैर पर खड़े होकर अठखेलियां करने लगे। एक दूसरे को किस करते हुए रोमांस करने लगे जिसे क्लब के सदस्यों ने कैमरे में भी कैद किया।

 Romance of Chital caught on camera in Bahraich, Uttar Pradesh.

कतर्नियाघाट सेंक्चुरी के प्रभागीय वनाधिकारी जीपी सिंह ने बताया कि जो चित्र कैमरे में कैद हुआ है। वह काफी दुर्लभ है। उन्होंने कहा कि चीतलों की अठखेलियों से लग रहा है कि जंगल में दुर्लभ वन्यजीवों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+