सहारनपुर दंगा : घायलों को देखने को लेकर भिड़े रालोद नेता-दलित नेत्री

सहारनपुर में हुए जातीय बवाल में घायल हुए लोगों से मिलने पहुंचे आरएलडी नेता और दलित नेत्री हॉस्पिटल में ही एक-दूसरे से भिड़ गए।

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर जनपद में हुए जातीय दंगे के बाद सभी राजनीतिक दल अब अपनी रोटियां सेंकने लगे हैं। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में दंगे के घायलों को देखने को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं और दलित नेत्री के बीच जमकर नोंकझोंक हुई।

सहारनपुर:घायलों को देखने के लिए भिड़े रालोद नेता-दलित नेत्री

दलित नेत्री ने कहा कि अब राजनेता अपनी राजनीति करने और दलितों के प्रति झूठी हमदर्दी दिखाने के लिए आ रहे हैं। बुधवार की शाम करीब पांच बजे राष्ट्रीय लोकदल नेता और पूर्व मंत्री योगराज सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिला अस्पताल पहुंचा और यहां पर ट्रामा सेंटर में भर्ती दंगे के घायलों का हाल चाल मालूम करने लगा।

सहारनपुर:घायलों को देखने के लिए भिड़े रालोद नेता-दलित नेत्री

इसी दौरान जिला अस्पताल में पहले से मौजूद दलित नेत्री पुनीता गौतम ने प्रतिनिधि मंडल का विरोध किया। कहा कि जब सबकुछ बर्बाद हो गया तो दलितों के प्रति झूठी हमदर्दी क्यों। इसी बात को लेकर प्रतिनिधि मंडल के नेताओं और दलित नेत्री में काफी देर तक हंगामा हुआ।

सहारनपुर:घायलों को देखने के लिए भिड़े रालोद नेता-दलित नेत्री

बात जब हद से आगे बढ़ने लगी तो अस्पताल में तैनात सेना के जवानों ने दोनों पक्षों को धमकाकर तथा आगे से अस्पताल में आने की हिदायत देकर बाहर निकाल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+