दिग्विजय, मोदी को सलाह ना दें, वो खुद पार्टी से साइड लाइन हो गए हैं: रीता
वाराणसी। प्रदेश की पर्यटन मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने बनारस में कहा कि मंदसौर की घटना पर किसी तरह की सियासत नहीं होनी चाहिए। ऐसी घटनाओं के गुनहगार किसी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। उनका कहना है कि इस घटना से देश शर्मसार है और ऐसी घटनाओं में त्वरित एक्शन होना चाहिए।

प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। वहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान रीता बहुगुणा जोशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मंदसौर की घटना काफी दुखद है। ऐसी घटना पर सियासत नहीं करनी चाहिए न किसी भी तरह की बयानबाजी करनी चाहिए। उसमें सभी को मिलकर अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस देश में जो माहौल है वह एंटी रेपिस्ट है। ऐसे लोगों को तत्काल फांसी के फंदे पर होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस घटना में बहुत सख्त रवैया अपनाते हुए आरोपी को बहुत तेजी से पकड़ा गया है। सख्त कानून त्वरित कार्रवाई और इतनी सख्ती के बावजूद इस तरह की घटनाएं कैसे हो रही हैं। जहां इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, वहां माइग्रेंट लेबरर है या परिवार का कोई व्यक्ति है। मैं तो यही कहती हूं कि ऐसी चीजों से सामूहिक रुप से जूझना पड़ेगा। ऐसे लोगों के लिए समाज में नफरत दिखना शुरू हो गया है। इस पर शीघ्र ही हम काबू पाएंगे।
वहीं दिग्विजय सिंह की तरफ से प्रधानमंत्री को सलाह दिए जाने और तीसरे मोर्चे के सवाल पर रीता बहुगुणा ने कहा कि दिग्विजय क्या सलाह देंगे जब उनके पार्टी अध्यक्ष ने ही उन्हें साईड में कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तो यह स्थिति है कि वह भारत से 60% परसेंट गायब हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications