यूपी: पुलिस विभाग में निकली बंपर भर्तियां, यहां और इस तरह से करें आवेदन

इलाहाबाद। यूपी पुलिस की वर्दी पहनने का सपना संजोए युवाओं के लिए खुशखबरी है। पुलिस डिपार्टमेंट में 5419 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती जेल वार्डन, फायरमैन और हॉर्स राइडर के पदों पर होगी। इसका विस्तृत विज्ञापन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार इस भर्ती में 12वीं पास युवाओं के लिए मौका होगा और उनकी उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भर्ती प्रक्रिया इसी महीने में शुरू हो जाएगी, हालांकि आवेदन करने के लिए अभी लिंक एक्टिव नहीं किया गया है। अगले कुछ दिनों में आवेदन का लिंक एक्टिव हो जाएगा और अभ्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।

यूपी: पुलिस विभाग में निकली बंपर भर्तियां, यहां और इस तरह से करें आवेदन

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रमोशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर लॉगिन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी

●कुल पद- 5419
●पद का नाम - जेल वार्डन ( 3638 पद) इसके लिये पुरुष आवेदक की लंबाई 168 सेमी व महिला आवेदक की लंबाई 152 सेमी होनी चाहिए।
●पद का नाम - फायरमैन ( 1679 पद)
●पद का नाम - कांस्टेबल हॉर्स राइडर ( 102 पद) इसके लिये पुरुष आवेदक की लंबाई 160 सेमी व महिला आवेदक की लंबाई 147 सेमी होनी चाहिए।
●योग्यता- इंटरमीडिएट।
●आयु सीमा - 18 से 22 साल (महिलाओ के लिये 18 से 25 वर्ष )।
● आवेदन शुल्क- सामान्य वर्ग- 400 रुपए।
चयन प्रक्रिया - लिखित परीक्षा व फिजिकल टेस्ट के आधार पर।

कैसे होगा आवेदन
पुलिस विभाग की वैकेंसी के लिए आवेदन करना बेहद ही आसान है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिए गए भर्ती आवेदन के लिंक पर क्लिक करें और अपना आवेदन कर दें। हालांकि अभी आवेदन करने के लिए लिंक एक्टिव नहीं किया गया ह। अगले कुछ दिनों में या लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा भर्ती के लिए जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है उसे भी आप वेबसाइट पर देख सकते हैं। पदों की संख्या समेत पूरी भर्ती प्रक्रिया की जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है। आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से देख सकते हैं।

नोटिफिकेशन का लिंक - http://uppbpb.gov.in/notice/jail_vig_30.09.18.pdf

वेबवाइट - http://uppbpb.gov.in

ये भी पढ़ें- यूपी: क्या आपको चाहिए नौकरी? TET 2018 शुरू हुआ वेबसाइट पर आवेदन, इस तरह करें अप्लाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+