यूपी में निकलने वाली हैं 1066 पदों के लिए भर्तियां, इस तरह करें आवेदन
इलाहाबाद। सरकारी नौकरी का ख्वाब संजोए युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश सचिवालय में कई पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। यह भर्ती उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग व अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करेगा। इसके लिए अधियाचन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है और दोनों आयोग ने भर्ती को पूरी कराने की स्वीकृति भी दे दी है।

आयोग जल्द ही टाइम टेबल में इन भर्तियों की परीक्षा का कार्यक्रम तय कर सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा और औपचारिक कार्यवाही पूरी होने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की डेट घोषित कर दी जाएगी। बता दें कि यह भर्तियां 1066 पदों के लिए होनी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 840 पदों के लिए परीक्षा करायेगा। जबकि 226 पदों की परीक्षा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराई जाएगी।
कौन से पद हैं शामिल
1 - समीक्षा अधिकारी के 441 पद
2 - समीक्षा अधिकारी लेखा के 47 पद
3 - सहायक समीक्षा अधिकारी के 327 पद
4 - सहायक समीक्षा अधिकारी लेखा के 25 पद
उत्तर प्रदेश सचिवालय प्रशासन विभाग के लिये इन पदों पर भर्ती होनी है उसमें समीक्षा अधिकारी से लेकर कंप्यूटर सहायक तक के पद हैं। बता दें कि इन चारों पद की परीक्षा यूपी लोक सेवा आयोग इलाहाबाद द्वारा कराई जायेगी।
1 - कंप्यूटर सहायक के 144 पद
2 - विधान भवन रक्षक के 69 पद
3 - विधानभवन आग्नेय रक्षक के 13 पद
इन तीनों पद की परीक्षा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराई जायेगी।
इसी साल शुरू होनी है भर्ती
उत्तर प्रदेश सचिवालय में काफी समय से भर्ती की प्रक्रिया नहीं हुई है और समीक्षा अधिकारी से लेकर कंप्यूटर सहायक तक के पद खाली हैं। जिन्हें भरने के लिए अब सरकार ने पहल शुरू की है और भर्ती परीक्षा कराने के लिए लोक सेवा आयोग में अधीनस्थ सेवा आयोग को अधियाचन भेजा है। भर्ती इसी वर्ष दिसंबर महीने के पहले पहले शुरू की जाएगी और संभावना है कि चुनाव से पहले भर्ती प्रक्रिया को पूरी कर चयनित अभ्यर्थियों को जॉइनिंग भी दे दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications