प्रियंका गांधी पर बरसीं बागी विधायक अदिति सिंह, बोली- उनके पास है मुद्दों का अभाव

रायबरेली, 20 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लागू किए गए तीन कृषि कानून वापस ले लिए हैं। जिसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की थी। जिस पर कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है।

Recommended Video

    Priyanka Gandhi पर Congress की बागी विधायक Aditi Singh का हमला, जानिए क्या कहा | वनइंडिया हिंदी
    aditi

    अदिति सिंह ने कहा विधेयक लाए जाने पर प्रियंका गांधी को समस्या हुई थी। उन्‍हें अब भी समस्या है जब कृषि कानून निरस्त कर दिए गए हैं। आखिर वह क्या चाहती है? उसे स्पष्ट रूप से कहना चाहिए। वह सिर्फ मामले का राजनीतिकरण कर रही हैं। अब उनके पास राजनीतिकरण के लिए मुद्दे नहीं हैं।

    प्रियंका गांधी ने हमेशा इसका राजनीतिकरण किया

    अदिति सिंह ने कहा जहां तक ​​लखीमपुर और अन्य मुद्दों की बात है तो प्रियंका गांधी ने हमेशा इसका राजनीतिकरण किया। लखमीपुर घटना की सीबीआई जांच चल रही है, सुप्रीम कोर्ट इस पर संज्ञान ले रहा है. अगर वह संस्थानों पर भरोसा नहीं करती है, तो मुझे समझ में नहीं आता कि वह किस पर भरोसा करती है?

    प्रियंका गांधी ने कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद की है ये मांग

    प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को एक लेटर लिखकर अजय मिश्र टेनी को केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाए जाने की मांग की है। इसके साथ ही लखीपुर मामले की जांच शेयर करने डिमांड भी की है और आगामी चुनाव में उनके साथ भविष्‍य में कोई भी सर्वाजनिक मंच साझा नहीं करने की मांग की है।

    लगाया है ये आरोप

    प्रियंका गांधी ने यूपी की योगी सरकार पर इस मामले में उठट रही आवाज को दबाने का अरोप लगाते हुए कहा कि लखीमपुर किसान नरसंहार में अन्नदाताओं के साथ क्रूरता हुई जिसे पूरे देश ने देखा। केंद्रीय मंत्री के बेटे ने किसानों पर गाड़ी चलाकर कुचला ये बात जगजाहिर है, इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+