'जो भारत को समझना चाहते हैं वो रतन टाटा से मिलें..', जानिए अखिलेश यादव ने क्यों कही थी यह बात?
Ratan Tata Death News In Hindi: देश के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार को निधन हो गया। उनकी मौत की खबर जैसे ही फैली समाज के है वर्ग के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी रतन टाटा की मौत पर शोक व्यक्त किया। हम आपको रतन टाटा और अखिलेश यादव से जुड़ा एक किस्सा भी साझा कर रहे हैं।
अखिलेश यादव ने व्यक्त किया शोक
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त करते हुए अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि, '' जिन्होंने सिखाया कैसे उसूलों के साथ कारोबार किया जाता है, अपने लाभ को कल्याण के लिए लगाया जाता है, ऐसे महान रतन टाटा जी का जाना इतिहास के एक पन्ने का पलट जाना है।"

यह बात 2015 की है जब रतन टाटा लखनऊ दौरे पर आए हुए थे। उस समय अखिलेश यादव यूपी के मुखिया थे।
मौका था माऊंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली विश्व की एकमात्र निशक्त पर्वतारोही पदमश्री अरुणिमा सिन्हा की विकलांग खेल अकादमी और प्रोस्थेटिक लिम्ब रिसर्च सेंटर का शिलान्यास का। इसी मंच पर रतन टाटा की मौजूदगी में अखिलेश यादव ने कहा था कि '' जो भारत को समझना चाहते हैं तो रतन टाटा से मिलें।" अखिलेश यादव रतन टाटा की सादगी, देश के लिए उनके समर्पण से बहुत प्रभावित थे।
अखिलेश ने आगे कहा था कि मैंने और मुलायम सिंह यादव जी ने टाटा को प्रदेश में लाने की कई बार कोशिश की। मैं अमेरिका दौरे में एक उनके होटल में भी था और उनसे मिला भी। वह वादा तो करते थे, लेकिन इसके पहले तक यह संभव नहीं हो पाया था।












Click it and Unblock the Notifications