'अटल जी के मूल्यों, आदर्शों में से एक राम मंदिर निर्माण भी...', CM योगी ने पूर्व पीएम वाजपेयी को किया याद
यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ ने राम मंदिर के संघर्ष के दिनों को याद किया है। इस मौके पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जिन आदर्शों और मूल्यों पर अटल जी का जीवन आधारित था उनमें से एक राम मंदिर का निर्माण का भी संकल्प था। जिसे उनकी प्रेरणा से पूरा किया गया है।
बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने राम मंदिर मंदिर आंदोलन की धार दी। हालांकि अयोध्या में तत्कालीन विवादित ढांचा ढहाए जाने के बाद भाजपा नेताओं की लंबी फेहरिस्त थी,जिन्हें बाबरी विध्वंस मामले में आरोपी बनाया गया था। विवाद के दौरान कई आरोपी नेताओं की मौत भी हो गई। इस बीच राम मंदिर के पक्ष में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कुछ दिन बाद बाबरी विध्वंस मामले को भी डिस्पोज कर दिया गया। मामले में आरोपी बनाए गए सभी नेता बरी हो गए।

ऐसे में जब राम मंदिर बनकर तैयार हुआ है, तो सीएम योगी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को याद कर एक बार फिर से उनकी राम मंदिर के लिए संघर्ष के दिनों की याद दिलाई है। दरअसल, रामलला की जन्मभूमि को बहाल कराने के लिए जिन नेताओं ने संघर्ष किया उनमें पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का भी नाम आता है।
दरअसल सीएम योगी ने एक्स पर लिखा, "जिन मूल्यों और आदर्शों के लिए श्रद्धेय अटल जी ने जीवन जिया था, उन मूल्यों का एक मूर्तरूप, प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर 22 जनवरी को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर-कमलों से लोकार्पित होने जा रहा है...।"












Click it and Unblock the Notifications