Ram Mandir: रामलला के भवन में होगी हाईटेक सिक्योरिटी, कौन करेगा सुरक्षा? जानिए बड़े अपडेट्स
राम मंदिर में अगले साल की शुरुआत में ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद नए भवन में दर्शन पूजन शुरू हो जाएगा। इससे पहले ट्रस्ट ने मंदिर की सुरक्षा को लेकर बड़ा निर्णय लिया है।
Ram Mandir security arrangements: राम मंदिर निर्माण के साथ पूरे श्री राम जन्मभूमि परिसर को संजाने संवारने के प्लान है। इसके साथ ही मंदिर की सुरक्षा को लेकर भी ट्रस्ट गंभीर है। मंदिर की सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्यों के साथ सुरक्षा अधिकारियों के कई दौर के बैठकें की। सुरक्षा एक्सपर्ट्स की राय के आधार पर मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही सुरक्षा को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया गया।
राम मंदिर को सुरक्षा को लेकर लंबे समय एक सवाल था कि इतने बड़े परिसर की सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स किसे सौंपा जाएगा। ऐसे में इसको लेकर बृहस्पतिवार (6 जून) को बड़ा ऐलान हुआ। जिसके तहत रामलला के मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ को सौंपा गया है। इस निर्णय के बाद अब सीआईएसएफ की कंसल्टेंसी विंग मंदिर निर्माण का पूरा प्लान तैयार करेगी। दावा किया जा रहा है की वर्ष 2024 की शुरुआत यानी राम मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा से पहले सुरक्षा का पूरा ताना बाना तैयार हो जाएगा। इसके साथ ही जल्द इसे लागू भी कर दिया जाएगा।

मंदिर निर्माण की शुरुआत से ही श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास राम मंदिर की सुरक्षा की सख्ती के लिए कई दौर की बैठकें की। मंदिर की सुरक्षा की जिम्मा अभी सीआरपीएफ और पीएसी को दिया गया है। जबकि गर्भगृह की सिक्योरिटी सीआरपीएफ के हवाले है। जबकी राम जन्मभूमि के बाहरी सुरक्षा पुलिस को सौंपी गई है।
ट्रस्ट के सूत्रों के मुताबिक राम जन्मभूमि परिसर को सुरक्षा की दृष्टि से अभेद्य किले में तब्दील करने का प्लान है। सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स ऐसे होंगें कि मंदिर परिसर में कोई परिंदा भी पर ना मार सके। प्लान के मुताबिक हाईटेक कैमरों के साथ एंटी ड्रोन तकनीकी का भी इस्तेमाल की जा सकती है। इसमें एंटी ड्रोन तकनीक भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications