Ram Mandir Ayodhya: रामलला के 'प्राण प्रतिष्ठा समारोह' की तैयारी में RSS, पूरे देश को 'राममय' करने की तैयारी
यूपी के अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर आरएसएस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम से पहले भगवा संगठन पूरे देश को राममय बनाने के लिए एक अभियान चलाएगा।
Ram Mandir in UP: देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर बनाने की कवायद श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की तरफ से की जा रही है। पूरी कोशिश है कि दिसंबर 2023 तक मंदिर निर्माण का काम पूरा कर लिया जाए। जनवरी में मकर संक्रांति के बाद इसका उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों कराए जाने की तैयारी चल रही है।

प्राण प्रतिष्ठा में दस हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा। इसके उद्घाटन कार्यक्रम में करीब दस हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है। इसके लिए करीब एक लाख स्क्वायरफीट जगह तलाशी जा रही है ताकि इतने बड़े कार्यक्रम का आयोजन कराया जा सके।
श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक,
मंदिर के उदघाटन के लिए 15 जनवरी से 24 जनवरी के बीच की तिथियों पर मंथन चल रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष की ओर से पीएम को औपचारिक निमंत्रण भेजा गया है जिसमें कहा गया है कि उनके आने से राम मंदिर को जन जन तक पहुंचाने में सफलता मिलेगी।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सक्रिय हुआ आरएसएस
इस बीच इस बड़े आयोजन को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने भी अपनी तैयारयों शुरू कर दी हैं ताकि किसी भी तरह की अनहोनी न होने पाए। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता सुरेश भैयाजी जोशी अगले साल 15 जनवरी से 24 जनवरी के बीच प्रस्तावित प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए दो दिनों के लिए अयोध्या पहुंचे थे।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी में जुटा है ट्रस्ट
दरअसल, राम मंदिर के निर्माण कार्य को पूरा करने की 31 दिसंबर की समय सीमा को पूरा करने के साथ-साथ श्री राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट राम लला की मूर्ति स्थापित करने के लिए प्राण-प्रतिष्ठा समारोह (मूर्ति प्रतिष्ठा) के लिए भी विस्तृत तैयारी कर रहा है।
आरएसएस के बड़े नेता भैया जोशी पहुंचे थे अयोध्या
अयोध्या के कारसेवकपुरम में अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान जोशी ने समिति के सदस्यों और ट्रस्ट के सदस्यों से बातचीत की थी। सूत्रों की माने तो कई घंटों तक चली बैठकों के दौरान भैयाजी जोशी ने प्रबंध समिति के प्रत्येक सदस्य के साथ बातचीत की थी।
दस दिन पहले से शुरू हो जाएंगे कार्यक्रम
बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई थी कि शहरों और गांवों सहित देश भर के मंदिरों तक कैसे पहुंचा जाए। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से कम से कम 10 दिन पहले कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। देशभर के लगभग सभी शहरों में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की जानकारी देने वाले बैनर और पोस्टर लगाने की तैयारी चल रही है। देश में लगभग 2.5 लाख (2,50,000) ग्राम पंचायतें हैं और उनमें से लगभग सभी में एक मंदिर है।
कार्यक्रम के लिए जमीन चिन्हित करने में जुटा संघ
पूरे देश को राममय बनाने की जोरदार तैयारी की जा रही हे। बैठक में राम जन्मभूमि परिसर और उसके आसपास समारोह के लिए अधिक से अधिक लोगों के लिए 10,000 कुर्सियों की व्यवस्था करने का भी निर्णय लिया गया। इसके लिए करीब एक लाख वर्ग मीटर जमीन की जरूरत होगी। बताया जा रहा है कि राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख करीब आते ही यहां आरएसएस के नेताओं के आने का सिलसिला और तेजा होगा।












Click it and Unblock the Notifications