Rajya Sabha By-Election: राज्यसभा उपचुनाव के लिए UP से दिनेश शर्मा BJP के उम्मीदवार
Rajya Sabha By-Election: बीजेपी ने आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में डॉ. दिनेश शर्मा को चुना है।
Rajya Sabha By-Election: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश की खाली पड़ी एक राज्यसभा सीट के उपचुनाव में कैंडिडेट के रूप में पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को चुनावी रण में उतारा है। यह सीट 26 जून को बीजेपी सांसद हरद्वार दुबे के निधन के बाद खाली हुई थी। इसके बाद ही चुनाव आयोग ने खाली सीट पर उपचुनाव कराने की घोषणा की थी।
आपको बता दें कि आगामी 15 सितंबर को चुनाव होना है। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होंगे। वहीं, कुछ घंटे बाद ही नतीजे भी सामने आ जाएंगे। खास बात यह है कि दुबे की तरह दिनेश शर्मा भी ब्राह्मण समुदाय से हैं। माना जा रहा है कि राज्य विधानसभा में बीजेपी को मिले प्रचंड बहुमत के कारण शर्मा का चुना जाना लगभग तय है।

जानें दिनेश शर्मा का पॉलिटिकल करियर?
- साल 2006 में निकाय चुनाव में लखनऊ के मेयर पद के लिए दिनेश शर्मा को बीजेपी प्रत्याशी चुना गया।
- साल 2012 में लखनऊ मेयर प्रत्याशी के तौर पर डॉ. दिनेश शर्मा ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की।
- साल 2014 में डॉ. दिनेश शर्मा को बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।
- साल 2017 में योगी आदित्यनाथ की सरकार में डिप्टी सीएम बनाए गए।
- साल 2022 के विधानसभा चुनाव में दिनेश शर्मा को चुनावी रणभूमि से दूर रखा गया। ताकि, बीजेपी 300 + लक्ष्य को हासिल कर सके।











Click it and Unblock the Notifications