राजीव कुमार बने उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव, राहुल भटनागर की लेंगे जगह
राजीव कुमार को उत्तर प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया, उन्हें राहुल भटनागर की जगह मुख्य सचिव नियुक्त किया गया
लखनऊ। राजीव कुमार को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है, उन्हें राहुल भटनागर की जगह प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया है। राजीव कुमार 1981 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, मौजूदा समय में राजीव कुमार केंद्र सरकार के शिपिंग मंत्रालय में थे। राजीव कुमार आज राहुल भटनागर की जगह प्रदेश के मुख्य सचिव की कमान संभालेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में 40 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है।

राजीव कुमार को प्रदेश का मुख्य सचिव बनाने का प्रस्ताव 21 जून को ही पास कर दिया गया था, बाद में इसपर अंतिम मुहर लगाने के लिए कैबिनेट की कमेटी को भेजा गया था। राजीव कुमार को काफी तेज तर्रार अधिकारी के तौर पर जाना जाता है, उन्होंने कई अहम पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभाई है, इससे पहले वह यूपी के सहारनपुर में डिविजनल कमिश्नर के पद पर तैनात थे, इसके अलावा वह मेरठ में औद्योगिक विकास विभाग में भी अपनी सेवाएं दे सकते हैं।
माना जा रहा था कि जब प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभाली थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि राजीव कुमार को प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया जा सकता है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की व्यक्तिगत पसंद राजीव कुमार थे।












Click it and Unblock the Notifications