Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन हैं राजेश्वर सिंह जिन्‍हें स्‍वाति सिंह की जगह भाजपा ने लखनऊ सरोजनीनगर से दिया है टिकट

लखनऊ, 1 जनवरी। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने राजेश्‍वर सिंह को उम्‍मीदवार बनाया है। योगी आदित्यनाथ सरकार में महिला कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह को सरोजिनी नगर टिकट नहीं दिया उनकी जगह राजेश्‍वर सिंह को मैदान में उतारने का ऐलान किया है। आइए जानते हैं राजेश्‍वर सिंह कौन हैं जिन पर भाजपा ने इतना भरोसा दिखाया है।

ईडी के संयुक्त निदेशक रहे हैं राजेश्वर सिंह

ईडी के संयुक्त निदेशक रहे हैं राजेश्वर सिंह

राजेश्‍वर सिंह का 1997 बैच में पीपीएस अधिकारी के पद पर चयन हुआ था । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के संयुक्त निदेशक रहे राजेश्वर सिंह का वीआरएस मंगलवार को ही मंजूर हुआ और आज ही उन्‍हें भाजपा ने सरोजनीनगर से अपना उम्‍मीदवार घोषित किया। राजेश्‍वर सिंह अधिकारी के तौर पर 24 वर्षों तक पुलिस महकमें में कार्यरत रहें।

Recommended Video

    UP Election 2022: Swati Singh की जगह BJP ने Rajeshwar Singh को दिया टिकट | वनइंडिया हिंदी
    रिटायरमेंट होने में अभी 11 साल शेष था

    रिटायरमेंट होने में अभी 11 साल शेष था

    जब तक इन्‍होंने सीओ की जिम्‍मेदारी संभाली इन्‍हें लोग एनकाउंटर स्‍पेशलिस्‍ट कहते थे। 2009 में सिंह ईडी में चले गए। इनका रिटायरमेंट होने में अभी 11 साल शेष था। वीआरएस मिलने पर राजेश्‍वर सिंह ने ये जानकारी देते हुए पीमएम मोदी, सीएम मोदी, अमित शाह समेत अन्‍या भाजपा के शीर्ष नेताओं का आभारज जताते हुए सोशल मडिया अकाउंट पर लिखा

    भारत को विश्व शक्ति और विश्व गुरु बनाने का जो संकल्प लिया है, उसका मैं भी भागीदार बनना और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहता हूं।

    बड़े घोटालों की जांच कर चुके हैं

    बड़े घोटालों की जांच कर चुके हैं

    राजेश्वर सिंह 2007 में पांच साल के लिए प्रतिनियुक्ति पर प्रवर्तन निदेशालय गए थे उन्‍हें दो साल का विस्‍तार दिया गया था। इसके बाद सर्वोच्‍च न्‍यायलय के आदेश के बाद वो वहीं स्थायी हो गए। सिंह जिन महत्‍वपूर्ण मामलों की जांच में शामिल रहे उसमें 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर डील, एयरटेल मैक्सिस घोटाला, आम्रपाली घोटाला, नोएडा पोंजी स्कीम घोटाला, गोमती रिवर फ्रंट घोटाला समेत अन्‍य घोटाला शामिल हैं। राजेश्‍वर सिंह की छवि ईमानदार अधिकारियों में होती है। उन्‍होंने नेताओं, भ्रष्‍ट अधिकारियों, माफियाओं पर शिकंजा कस कर अवैध तरीके से कमाई 4000 करोड़ रुपये से अधिक की प्रापर्टी को जब्त करवाया है।

    राजेश्वर सिंह की पत्‍नी आईपीएस हैं

    राजेश्वर सिंह की पत्‍नी आईपीएस हैं

    राजेश्वर सिंह वीआरएस लेने से पहले सिंह बतौर संयुक्त निदेशक लखनऊ जोन के पद पर तैनात थे। राजेश्वर सिंह की पत्नी लक्ष्मी सिंह भी आईपीएस अधिकारी हैं, इस समय वो आइजी रेंज लखनऊ हैं। सिंह के परिवार में पत्‍नी के अलावा अन्‍य कई अधिकारी है। इनके बहनोई राजीव कृष्ण एडीजी आगरा जोन हैं। दूसरे बहनोई वाईपी सिंह आईपीएस थे और वीआरएस ले लिया था। सिंह के एक भाई और एक बहन आयकर अधिकारी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+